
प्रधानमंत्री कार्यालय में हाउस स्टाफ के अनुसार, पाकिस्तान की पहली महिला बुशरा बीबी की तस्वीर दर्पण में नहीं दिखाई दे रही है। ऐसा दावा कैपिटल टीवी, पाकिस्तान द्वारा ‘खातून-ए-अव्वल’ (पहली महिला) के बारे में किया गया है। न्यूयॉर्क में 74 वें यूएनजीए सत्र में भाग लेने के लिए जाने से पहले, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ उमराह किया। वह सिर से पैर तक बुर्के में ढकी हुई नजर आ रही थीं।
कथित तौर पर बुशरा बीबी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पहली घूंघट वाली पत्नी हैं। वह एक विश्वासपात्र हैं और उन्होंने पिछले साल सत्ता में आने से करीब छह महीने पहले प्रधानमंत्री इमरान खान से शादी की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा मेनका की छवि एक तंत्र- मंत्र और जादू टोना करने वाली शख्सियत के रूप में हैं। दावा तो ये भी किया जाता है कि बुशरा ने दो जिन्न भी पाल रखे हैं।
Pakistan's first lady Bushra Bibi's image does not appear in mirrors: PM House staff
Read @ANI story | https://t.co/H5eej6qq6R pic.twitter.com/b4Q17GIWu1
— ANI Digital (@ani_digital) September 29, 2019
कौन हैं बुशरा मेनका?
बुशरा मेनका प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ इमरान खान की तीसरी पत्नी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुशरा तंत्र विद्याओं को बखूबी जानती हैं और उनके पास बहुत सी शक्तियां हैं। लोगों का मानना है कि बुशरा के पास जो दो जिन्न हैं उसका वह इस्तेमाल कई अलग- अलग कामों के लिए करती हैं
कहा जाता है कि जब इमरान खान की जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था तो उनका झुकाब सूफीज्म की तरफ होने लगा। इसके बाद, इमरान पीर बाबा फरीद गंज शाकर के दरबार में जाने लगे और यहीं पर उनकी मुलाकात बुशरा बीबी से हुई। खबरों की मानें तो, बुशरा से मुलाकात के बाद इमरान उनकी बातों को मानने लगें। कहा तो ये भी जाता है कि बुशरा की सलाह के बाद ही इमरान की पार्टी और उनके जीवन में सबकुछ ठीक होने लगा।
Prime Minister @ImranKhanPTI performed Umrah during his visit to Saudi Arabia. The doors of Kabah were also opened for Prime Minister Imran Khan #Pakistan
#SaudiArabia
pic.twitter.com/qEtX3V1bQ9
— PTI (@PTIofficial) September 20, 2019
जानकारी के मुताबिक, इमरान खान पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम बनना चाहते थे और ये बात बुशरा बहुत अच्छे से जानती थी। एक दिन बुशरा ने इमरान से कहा कि अगर वह दोनों शादी कर लें तो उनका का सबसे बड़ा सपना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनना पूरा हो जाएगा। बुशरा ने तो यहां तक कहा था कि इमरान उनसे शादी करने के बाद पाकिस्तान के सबसे सफल प्रधानमंत्री साबित होंगे।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source