सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मंदिर के पक्ष में आयेगा- सुब्रमण्‍यम स्वामी

सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मंदिर के पक्ष में आयेगा- सुब्रमण्‍यम स्वामी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी अयोध्‍या के दौरे पर हैं। रविवार को दौरे के दूसरे दिन उन्‍होंने विवादित भूमि पर रामलला के दर्शन किए। आज ही उनका जन्‍मदिन भी है, जिसे मनाने के लिए वह अयोध्‍या पहुंचे हैं।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, इस दौरान उन्‍होंने कहा कि नवंबर के बाद अयोध्‍या में राम मंदिर का निर्माण आरंभ हो जाएगा। सर्वोच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई के संबंध में स्‍वामी ने कहा कि अदालत का यह फैसला राम मंदिर के पक्ष में आएगा।

अयोध्या में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आज दूसरे दिन सुबह रामलला का दर्शन किए। उन्‍होंने इस दौरान कहा कि पूजा करने का अधिकार प्रत्येक हिंदुस्तानी का मूलभूत अधिकार है, इसे कोई छीन नहीं सकता है।

साथ ही जो व्यवस्था जन्म स्थान पर बनी हुई है, वहां से मंदिर को हटाया भी नहीं जा सकता है। सुब्रमण्यम स्वामी आज अपना जन्‍मदिन पूजा-पाठ, हवन और गौसेवा के साथ संतों के मध्य मना रहे हैं।

आपको बता दें कि मध्यस्थता में कोई हल ना निकलने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले को प्रतिदिन सुनवाई करके समाधान करने का फैसला किया है। जिसमे हिन्दू और मुस्लिम दोनों पक्षकार अपनी अपनी दलीलें अदालत में रख रहे हैं। कोर्ट का कहना है कि जल्द ही इस मामले पर फैसला आ जाएगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading