सऊदी अरब में मदीना में भयंकर सड़क हादसा, 35 लोगों की मौत

सऊदी अरब में मदीना में भयंकर सड़क हादसा, 35 लोगों की मौत

सऊदी अरब के मदीना प्रांत में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई। हादसा अल-अखल इलाके में शाम करीब 7 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, प्रवासियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई। बस में करीब 39 लोग सवार थे। मरने वालों में ज्यादातर एशियाई और अरब मूल के नागरिक हैं। घायलों को अल-हमना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

स्थानीय मीडिया के हवाले से पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि मदीना क्षेत्र के अल अखल इलाके में एक बस कई वाहनों से जा टकराई जिसकी वजह से 35 लोगों की जान चली गयी।

उन्होंने बताया कि बस में सऊदी नागरिक समेत एशियाई देशों के नागरिक भी सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں