रामविलास पासवान ने अपने बेटे चिराग पासवान को बनाया लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष!

रामविलास पासवान ने अपने बेटे चिराग पासवान को बनाया लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष!

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान ने मंगलवार को अपने बेटे चिराग पासवान को पार्टी की बागडोर सौंप दी। लोजपा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 12 जनपथ में स्थित रामविलास पासवान के आवास पर आयोजित की।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इस बैठक में पार्टी के राज्य प्रमुख भी शामिल हुए। बैठक में पार्टी के नए प्रमुख के रूप में चिराग पासवान के नाम पर आम सहमति बनी।

संस्थापक के रुप में काम करेंगे रामविलास पासवान
इस ऐलान के बाद रामविलास पार्टी के संस्थापक-ट्रस्टी के रूप में काम कर सकते हैं। लोजपा की स्थापना 73 वर्षीय रामविलास पासवान ने वर्ष 2000 में की थी और 19 सालों से पार्टी की कमान संभाले हुए थे।

पार्टी चाहता है युवा चेहरा
रामविलास ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोजपा के कार्यकर्ता और वोटर्स लगातार यह कर रहे थे कि पार्टी को युवा चेहरा दिया जाए।

पार्टी को नयी उंचाई तक लेकर जायेंगे
इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी के सभी सांसदों ने चिराग के नाम पर सहमति जताई। चिराग युवा हैं और मुझे उम्मीद है कि वे पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں