अकोला के बार्शीटाकळी के कसाईपुरा इलाके में 4थे दिन में की गई तीसरी कार्यवाही में फिर मिले गौवंश जिसमे आज 20 गौवंश को बार्शीटाकली पुलिस ने दिया जीवनदान
आज दि. ०४/११/२०१९ -अकोला के बार्शीटाकळी पुलिस स्टेशन हद में गौवंश अवैध रूप से कत्तल के लिए लाए गए है ऐसी जानकारी बार्शीटाकळी पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक श्री तिरुपती राणे साहब को मिली उन्होंने इस जानकारी के मिलते ही तत्काल P S I चव्हाण व पुलिस दल के साथ जानकारी अनुसार कसाईपुरा परिसर में अलग-अलग जगह कत्ल के लिए २0 गोवंश लाए गए है၊ इस जानकारी की पुष्टि करने के बाद थानेदार ने इस बात की जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यवाही करने के आदेश दिए।

जिसके बाद सपोनि श्री राणे, पीएसआय चव्हाण, ASI गावंडे ब न 1168, ASI 1217 खंडारे, ASI यादव 286, NPC गाढवे 1536, PC गीते 0 6, PC वाघमारे 2153, PC नागसेन 267, PC पवार 942, PC महल्ले 2359, PC पवार 899, PC गिरी 1613, ने छापा मार कार्रवाई करते हुए 01लाख 96 हजार के गौवंश जब्त कर लिया। इस मामले में पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। बता दें कि इसके पूर्व भी पुलिस ने इसी परिसर से साहसी कार्यवाही करते हुए सैकड़ो गौंवंशो को जीवन दान दिया है। व विगत दो दिनों से बार्शीटाकली पुलिस गौवंश तस्करी करने वालो पर कड़ाई से कार्यवाही करने में जुटी है जिससे परिसर में तस्करो ने थाना क्षेत्र छोड़ने में ही अपनी भलाई समझी है।
गौवंश पुलिस ने जप्त कर संगोपन व संरक्षण हेतु आदर्श गौसेवा एवं अनुसंधान प्रकल्प में रवाना कर कार्यवाही को अंजाम दिया।
(Syed Asrar Husain Akola)