योगी बोले- राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम…?

योगी बोले- राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम…?

सीएम योगी ने कहा- राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला होगा हम स्वागत करेंगे

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि राम मंदिर पर हम उच्चतम न्यायालय का अभिनंदन करेंगें। उनके फैसले को सभी को मानना चाहिए। सैकड़ों सालों से चल रहे एक विवाद का पटाक्षेप होना चाहिए। न्‍यायालय ने प्रत्येक नागरिक के मन मे विश्‍वास पैदा किया है।

बता दें कि दो दिन पूर्व गोरखपुर में मोरारी बापू की कथा में बिना राम जन्‍म भूमि का नाम लिए कहा था कि शीघ्र ही भगवान राम पर खुशखबरी आने वाली है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, योगी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई थी। उस बयान पर सफाई देते हुए सीएम ने कहा कि मेरा आशय वहां आयोजित होने वाले दीपोत्सव के कार्यक्रम को लेकर था।

योगाी आदित्‍यनाथ सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में कन्‍या पूजन और भोज के बाद उपस्थित लोगों का संबोधित कर रहे थे। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आज नवमी तिथि है।

सनातन धर्म में दो बार नवरात्र पूजा का अवसर मिलता हैं। नारी सशक्तिकरण और सम्मान व्यक्त करने का इससे अच्‍छा कोई पर्व नहीं हैं। अभी कुमारी कन्याओं के पूजन और सहभोज का आयोजन हुआ है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں