यस बैंक पर राहुल गाँधी बोले- मोदी के आइडिया ने इकॉनमी बर्बाद कर दी

यस बैंक पर राहुल गाँधी बोले- मोदी के आइडिया ने इकॉनमी बर्बाद कर दी

यस बैंक को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करके सीधे-सीधे मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके आइडिया ने भारत की इकॉनमी को बर्बाद कर दिया है. वहीं पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि यह सरकार और रिजर्व बैंक की नाकामी है.

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”नो यस बैंक, मोदी और उनके विचारों ने भारत की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है. #NoBank”

पी चिदंबरम ने ट्विटर पर लिखा, ”भाजपा 6 साल से सत्ता में है, वित्तीय संस्थानों को नियंत्रित और विनियमित करने की उनकी क्षमता उजागर होती जा रही है. पहले पीएमसी बैंक, अब यस बैंक. क्या सरकार बिल्कुल भी चिंतित है? क्या वो अपनी जिम्मेदारी से बच सकता है? क्या लाइन में कोई तीसरा बैंक है?”

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading