नई दिल्ली: साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया गया है,2 अक्टूबर को साऊथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए टेस्ट टीम के लिये प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया गया है।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस कर 11 खिलाड़ियों की जानकारी दी,प्लेइंग इलेवन में लंबे समय बाद विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा की वापसी हुई है। वहीं, ऋषभ पंत को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पिछले कुछ समय से लिमिटेड फॉर्मेट में पंत की बल्लेबाजी पर सवाल उठ रहे थे जिसका खामियाजा उन्हें अब टेस्ट में भुगतना पड़ा है।

हालांकि टेस्ट क्रिकेट में पंत का प्रदर्शन लिमिटेड फॉर्मेट की तुलना में कुछ बेहतर रहा है। पंत ने अब तक खेले कुल 11 टेस्ट मैचों में 44.4 की औसत से 754 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सिडनी और ओवल में शतक भी जड़ा था।
साहा के अलावा रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को भी 11 खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। हनुमा विहारी टीम में स्पिनर के तौर पर तीसरे विकल्प होंगे। गेंदबाजी में इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी को मौका दिया गया है।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source