मोहम्मद राशिद ने रचा क्रिकेट दुनिया में बड़ा इतिहास,तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड,

नई दिल्ली: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान ने क्रिकेट की दुनिया में एक और बडा रिकार्ड अपने नाम किया है,मोहम्मद राशिद खान दूनिया के सबसे कामयाब स्पिनर के रूप में पहचान रखते हैं।मोहम्मद राशिद चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ़ जैसे ही टॉस के लिए मैदान पर आए, उन्होंने इतिहास रच दिया।

क्रिकेट के इतिहास की किताब में उनका नाम सबसे युवा टेस्ट कप्तान के रूप में दर्ज हो गया है. इसी साल इंग्‍लैंड में हुए विश्व कप में अफगान टीम के निराशजनक प्रदर्शन के बाद राशिद (Rashid Khan) को सभी फॉर्मेट का कप्तान बना दिया गया था।

इस स्टार स्पिनर ने 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 2004 में जिम्बाब्वे के तातेंदा ताइबू (Tatenda Taibu) के नाम था. ताइबू ने 2004 में हरारे में श्रीलंका के खिलाफ टीम की अगुआई की थी, उस समय ताइबू 20 साल 358 दिन के थे. राशिद (Rashid Khan) ने आठ दिन के अंतर से उनका रिकॉर्ड तोड़ा. राशिद की उम्र अभी 20 साल 350 दिन है।

सबसे युवा टेस्ट कप्तानों की सूची में राशिद और ताइबू के बाद टाइगर पटौदी, वकार युनूस (Waqar Younis), ग्रैम स्मिथ (Graeme Smith) और शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) का भी नाम शामिल है. भारत के पटौदी ने 21 साल 77 दिन की उम्र में टीम इं‌डिया (Team India) की अगुआई की थी. वही युनूस ने 22 साल 15 दिन, साउथ अफ्रीका के स्मिथ ने 22 साल 82 दिन और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने 22 साल 115 दिन की उम्र में टेस्ट कप्तानी संभाली थी।

राशिद (Rashid Khan) ने कहा कि वह काफी उत्साहित हैं. टीम की अगुआई करना उनके लिए नया है और वह अच्छा करने की पूरी कोशिश करेंगे. अफगान क्रिकेट बोर्ड में पिछले कुछ महीनों से काफी उथल पुथल चल रही है. इसी साल अप्रैल में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने असगर अफगान की जगह रहमत शाह को टेस्ट कप्तान बनाया था, लेकिन वर्ल्ड कप (World Cup) के बाद राशिद (Rashid Khan) को टेस्ट कप्तान बना दिया गया. यानी शाह जिम्मेदारी संभालते, उससे पहले ही उन्हें पद से हटा दिया गया।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading