
सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर को लेकर चल रही सुनवाई के बीच मुस्लिम समाज के वो लोग जो राम मंदिर निर्माण के समर्थन में हैं सोमवार को राम जन्मभूमि न्यास कार्यशाला पहुंचे और मंदिर निर्माण के लिए तराशे गए पत्थरों की सफाई की।
अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, ये लोग बबलू खान के नेतृत्व में यहां पहुंचे थे जो कि राम मंदिर बनाने के लिए मुहिम चला रहे हैं। इस मौके पर महंत परमहंस दास, महंत बृजमोहन दास, महंत डॉ. राघवेश दास वेदांती सहित विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा भी मौजूद रहे।
बता दें कि इसके पहले शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी भी अयोध्या में राम मंदिर बनवाए जाने का खुला समर्थन कर चुके हैं। जिसे लेकर वह कट्टरपंथियों के निशाने पर भी आ चुके हैं।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source