मुंबई के बायकुला से AIMIM के वारिस पठान चुनाव हारे

मुंबई के बायकुला से AIMIM के वारिस पठान चुनाव हारे

बई की बायकुला विधानसभा सीट पर अभी भी सबकी नजर टिकी हुई थीं यहां पिछली बार दिग्गजों को मात देकर AIMIM के वारिस पठान ने चुनाव जीता था, लेकिन इस बार यहां हवा कुछ बदली नजर आई। यहां शिवसेना की यामिनी यशवंत जाधव ने जीत हासिल की। यामिनी ने यहा कुल 51180 वोट हासिल किए, जबकि वारिस पठान को 31157 वोट मिले।

बायकुला में पिछले चुनाव में इस सीट पर मुकाबला काफी नजदीकी रहा था, वारिस को भाजपा-शिवसेना में गठबंधन न होने का फायदा मिला था। इस सीट पर जहां वारिस पठान को 25 हजार 310 वोट मिले, वहीं भाजपा के मधु चव्हाण को 23 हजार 942 वोट मिले।

गौर करने वाली बात ये रही कि यहां शिवसेना प्रत्याशी भी  ज्यादा पीछे नहीं रहा, शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़े अन्ना मधु चव्हाण को 22 हजार वोट मिले। इस सीट पर अखिल भारतीय सेना के बैनर तले चुनाव लड़ीं गीता अजय गावली को 20 हजार 841 और एमएनएस के संजय नाई को 19 हजरा 708 वोट मिले।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading