महाराष्ट्र में नहीं बनी बीजेपी की सरकार, RSS करने जा रही है यह काम!

महाराष्ट्र में नहीं बनी बीजेपी की सरकार, RSS करने जा रही है यह काम!

महाराष्ट्र में जनादेश के बावजूद सरकार बनाने में भाजपा के झटका खा जाने के बाद अब संघ की समन्वय कमेटी इस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। कई सवालों के जवाब ढूंढे जा रहे हैं।

मसलन, हर बार रुठकर मान जाने वाली शिवसेना से इस बार बात इतनी कैसे बिगड़ गई? हिंदुत्व की समान विचारधारा पर आधारित होने पर भी दोनों दलों में इतनी दूरी कैसे हुई कि विरोधी दलों के साथ सरकार बनाने की मजबूरी आ गई।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इस सवाल का भी जवाब ढूंढा जा रहा है कि क्या शिवसेना ने नतीजे आने के पहले ही भाजपा से दूर जाने का मूड बना लिया था। शिवसेना के इस अड़ियल रवैये के पीछे क्या भाजपा का व्यवहार जिम्मेदार था या फिर इस क्षेत्रीय दल की महत्वाकांक्षा।

संघ सूत्रों के मुताबिक डॉ. कृष्णगोपाल की अध्यक्षता वाली समन्यव कमेटी महाराष्ट्र के चुनाव में शुरू से लेकर सरकार बनने और बिगड़ने तक की गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।

इसमें टिकट वितरण से लेकर शिवसेना के साथ भाजपा नेताओं की बैठकों और उसमें लिए गए फैसलों आदि के बारे में विस्तृत पड़ताल चल रही है।

नागपुर के संघ मामलों के जानकार दिलीप देवधर ने आईएएनएस से कहा, “संघ की कमेटी ऐसे मामलों की बड़ी बारीक समीक्षा करती है। आगे होने वाली बैठकों में इस पर संघ व भाजपा के नेताओं की बीच विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है।”

दिलीप देवधर के मुताबिक महाराष्ट्र में टिकट वितरण के दौरान इस बात को लेकर नाराज हुआ था कि बाहर के लोगों को टिकट देने के चक्कर में अंदर के पुराने लोगों के टिकट काट दिए गए।

डेढ़ दर्जन से अधिक विधायकों के टिकट काटे जाने पर उन्होंने संघ से गुहार लगाई थी। हालांकि उस वक्त संघ ने भाजपा के मामले में दखलंदाजी करने की जरूरत नहीं समझी थी।

अमूमन संघ के अंदरखाने से भाजपा के किसी निर्णय पर तब तक कोई सवाल नहीं उठते, जब तक कि उसके नतीजे बुरे न हों।

महाराष्ट्र के चुनाव में कई निर्णयों से हुए नुकसान होने के बाद अब संघ ने इन मामलों की समीक्षा शुरू की है। संघ यह पता लगा रहा है कि सिटिंग एमएलए के टिकट देवेंद्र फडणवीस की सिफारिश पर कटे या फिर केंद्रीय नेतृत्व ने अपने स्तर से फैसला किया।

संघ सूत्रों के मुताबिक अभी इस मामले की पड़ताल चल रही है। आगे संघ-भाजपा की समन्वय बैठक जब होगी, तब इस मामले में तैयार रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा होगी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading