भिवंडी समाजवादी शहर जिला अध्यक्ष अराफात शेख की थाना जिला ग्रामीण अध्यक्ष पद पर नियुक्त
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में सौंपी जिमेदारी
भिवंडी ।। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुंबई विधानसभा सदस्य श्री अबू आसिम आज़मी ने समाजवादी पार्टी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के मद्देनजर भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष अराफ़ात शेख को बडी ज़िम्मेदारी सौंपते उन्हे थाना जिला ग्रामीण अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है । अराफात शेख की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और खुशी का माहौल है। विधायक अबू आसिम आज़मी ने अरफात शेख को थाना जिला ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की जमीनी ताकत बढ़ाने और ग्रामीण इलाकों के गरीब , आदिवाशी व पिछळे वर्ग व गरीबों को न्याय दिलाने के लिए थाणा जिला ग्रामीण अध्यक्ष पर इनको नियुक्त किया है। शहर के खंडूपाडा इलाके के नियाज़ इंग्लिश स्कूल के हॉल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए विधायक अबू आसिम आजमी कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अब घर-घर जाकर लोगों के कल्याण के लिए काम करना शुरू कर दो ।
बता दें कि भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष अरफात शेख पिछले कई वर्षों से पार्टी के सक्रिय हैं जबकि पिछले पंद्रह वर्षों से रसूलाबाद खोनी ग्राम पंचायत के सदस्य हैं। वह पांच साल तक सरपंच भी रह चुके हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए बहुत से कार्य को अंजाम दिया है जिसके कारण आदिवासी और पिछड़ा वर्ग उनके साथ भारी संख्या में जुड़ा हुआ है। उनकी जमीनी पकड़ को देखते हुए विधायक अबू आसिम आज़मी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी शहर जिला अध्यक्ष अरफात शेख के नेतृत्व में समाजवादी के उम्मीदवार रईस शेख ने जीत हासिल की। इस अवसर पर नवनियुक्त थाना जिला ग्रामीण अध्यक्ष अराफात शेख ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी के नेतृत्व में उनकी प्राथमिकता और भरपूर कोशिश होगी के आगामी भिवंडी मनपा चुनाव में समाजवादी पार्टी के नगरसेवक बड़ी संख्या में चुनकर लाये और पार्टी का महापौर मनपा मे बैठ कर जनता की सेवा करे । उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आजमी की उम्मीदों पर पुरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे।