भिवंडी में क्लस्टर स्कीम की मं जूरी के बाद इसे जल्द ला गू की मांग

भिवंडी में क्लस्टर स्कीम की मंजूरी के बाद इसे जल्द लागू की मांग

पुरानी इमारतों को एफएसआई बढ़ा दिया जाये तो झोपड़पट्टी में रहने वाले गरीब लोगों के जीवन मे सुधार होगा । विधायक महेश चौगुले

भिवंडी ।। भिवंडी में क्लस्टर स्कीम को तुरंत मंजूरी देने और पुराने चाल और पुरानी इमारतों के पुनर्विकास की मांग राज्य केे मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री करतेे हुुुुये भिवंडी भाजपाा विधायक महेश चौगुले ने कहा कि भिवंडी में राज्य सरकार ने हाल ही में SRA योजना को लागू करने का निर्णय लिया है जिस के लिए हमने समय-समय पर विधानसभा में प्रश्न उठाता आ रहा हो जबकि पुरानी इमारतों को एफएसआई बढ़ा दिया जाये तो इस से झोपड़पट्टी में रहने वाले गरीब लोगों के जीवन मे सुधार होगा और इससे विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा ।

भिवंडी भाजपाा विधायक महेश चौगुले ने राज्य के मुख्यमंत्री उधव ठाकरे और शहरी विकास मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में बताया है कि पहले एसआरए योजना मुंबई और ठाणे तक सीमित थी लेकिन अब उसका विस्तार करने की योजना सरकार ने बनाई है। जबकि मैंने समय-समय पर विधानसभा में प्रश्न उठाकर राज्य सरकार से एसआरए योजना का विस्तार करने की माँग करता आ रहा हो ।
उन्होंने कहा कि एसआरए योजना से गरीब मजदूर और झोपड़पट्टी वासियों को लाभ होगा क्योंकि सरकार ने स्लम पुनर्वास योजना (एसआरए) को लागू करने का निर्णय लिया है। विधायक महेश चौगुले ने कहा कि भिवंडी शहर में पुरानी इमारतों के ढहने की घटनाओं में वृद्धि हुई है और ऐसी पुरानी इमारतों के ढहने से कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। जिस कारण कई नागरिक अपने आशियाने के साथ जीवन को भी खो रहे हैं। इसलिए भिवंडी में क्लस्टर स्कीम को तुरंत मंजूरी दी जाए और पुराने चाल और पुरानी इमारतों के पुनर्विकास पर भी ध्यान दिया जाए । साथ ही पुरानी इमारतों को एफएसआई बढ़ाया जाए ताकि झोपड़पट्टी में रहने वाले गरीब लोगों के जीवन मे सुधार हो और इससे विकास का मार्ग प्रशस्त होगा । विधायक महेश चौगुले ने कहां की जो पुराने भवन विकास से वंचित हैं उनके पास SRA योजना नही है जिस कारण उनको अधिक एफएसआई नहीं मिलती है इसलिए इन इमारतों के लिए एफएसआई बढ़ाने का मैं अनुरोध करता हो । इन्होंने कहा कि भिवंडी शहर और एमएमआरडीए क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियों के लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए ठाणे और मुंबई में एक झुग्गी पुनर्वास योजना लागू की जा रही है। ठाणे शहर में 60% अवैध निर्माण हैं और बड़ी संख्या में झुग्गियां हैं। लेकिन अब इसे एमएमआरडीए क्षेत्र में लागू करने का निर्णय लेना आवश्यक है। साथ ही यह योजना अब MMRDA क्षेत्र तक विस्तारित की जाएगी इसलिए इसका मुख्य कार्यालय ठाणे में शुरू किया जाना चाहिए और इसे तुरंत लागू किया जाना चाहिए।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading