भाजपा अध्यक्ष का बयान- “कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया, अब राम मंदिर भी बनेगा”

भाजपा अध्यक्ष का बयान- “कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया, अब राम मंदिर भी बनेगा”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत के बाद पंचायत भवन में हुई सभा में कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं की बदौलत ही बदलाव किए हैं। कार्यकर्ताओं को देव तुल्य बता कर उन्हें नमन किया। बुद्धि विहार पार्टी कार्यालय में हुई कार्यशाला में नेताओं को नसीहत दी अच्छा काम करने वाले कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए।

पंचायत भवन में अपने संबोधन में कहा कि पार्टी को कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से सींचा है। तभी देश प्रदेश की भजपा सरकार कुछ कर सकी। अनुच्छेद 370 का कश्मीर से नामोनिशान मिट गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते  हुए कहा कि अब आप राम मंदिर भी बन कर तैयार होगा।

अनुच्छेद 370 पहले सपना था पर उसे पूरा किया गया। इसी तरह मंदिर का सपना भी पूरा होगा। जिस तरह देश और प्रदेश की जनता ने जाति धर्म से परे हट कर जनादेश दिया है। हमारे लिए हर कार्यकर्ता सम्मानीय है। पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रदेव सिंह के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हर जिले में सीधे कार्यकर्ता से जुड़े हैं। संचालन ग्रीस वर्मा ने किया।

 

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading