
भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कोतवाली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है। यह मामला महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने को लेकर कराया गया है।
खास खबर पर छपी, जानकारी के अनुसार, भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर के कोतवाली पुलिस स्टेशन में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता आज भी साध्वी के बयान के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन करेंगे। आपको बताते जाए कि प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त बता दिया था।
इसके बाद विपक्षी दल आक्रमक हो गए हैं। साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से निकाल दिया। इसके साथ ही सत्र के दौरान होने वाले बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में भी साध्वी प्रज्ञा को नहीं आने का फरमान सुना दिया गया है।
बीजेपी के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी संसद में दिए बयान को निंदनीय बताया है। बीजेपी कभी भी इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source