
देश भर में मॉनसून के चलते भारी बारिश हो रही है. ऐसे में भारी बारिश के दौरान बिहार के नवादा में एक बड़ा हादसा हुआ है. नवादा के धानपुर गांव के मुसहरी में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं. बच्चे जब मैदान में खेल रहे थे तब उनपर बिजली गिरी.
घायलों को काशीचक के बौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सदर अस्पताल नवादा में दाखिल कराया गया है. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. लोगों ने बताया कि धानपुर मुशहरी के बच्चे खेल रहे थे, तभी बारिश होने लगी. बचाव के लिए बच्चे पेड़ के नीचे छिप गए, तभी वज्रपात की घटना हुई.
इसमें नीतीश मांझी, रमेश मांझी, छोटू मांझी, गणेश मांझी, छोटू मांझी, मुन्नी लाल मांझी, मोनू, प्रवेश कुमार की मौत हो गई, जबकि गणेश मांझी, कुंदन मांझी, नंदन कुमार, राकेश मांझी, मसुरिया मांझी, नंद मांझी, अंकित मांझी, कुम्हरा मांझी घायल हो गए हैं. घायलों को काशीचक के बौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सदर अस्पताल नवादा में दाखिल कराया गया है. इनमें एक गणेश मांझी की हालत गंभीर बताई जा रही है.
नवादा में वज्रपात से बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है. उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुदान देने का निर्देश दिया है.
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source