कोरोना का असर, होली के अवसर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल नहीं करेंगे कोई कार्यक्रम
Central Armed Police Forces, such as CRPF, BSF, decide to call off official events to celebrate #Holi in the wake of #coronavirus outbreak. #COVID19
— Press Trust of India (@PTI_News) March 6, 2020
बिहार: विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर आरजेडी का बीजेपी और जेडीयू पर तंज, कहा- अब तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही देंगे
बिहार में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने शुक्रवार को बीजेपी और जेडीयू पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर पोस्टर के जरिए तंज कसा है। पोस्टर के जरिए कटाक्ष करते हुए आरजेडी ने कहा है कि अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही देंगे। इस पोस्टर में सुशील मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से कह रहे हैं, “सर चुनाव आने वाला है, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दीजिए सर।”
कोरोना वायरस पर कांग्रेस शासित राज्यों को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लिखा पत्र
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शासित राज्यों के सीएम को पत्र लिखा है। पत्र में कोरोना वायरस पर प्रभावी तरीके से निपटने और बचने के तैयारियों पर प्रभावी रुप से काम करने को कहा है। उन्होंने पत्र में कोरोना वायरस को लेकर सार्वजनिक समारोहों से बचने के लिए जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबर समेत कई सलाह दिए हैं।
Congress President & CPP Chairperson Smt. Sonia Gandhi writes to Punjab Chief Minister Shri @capt_amarinder regarding the outbreak of Coronavirus in India. pic.twitter.com/HqNjs4k3S1
— Congress (@INCIndia) March 6, 2020
यवतमाल: पुलिस ने 354, 354 504 आईपीसी के तहत एक बैंक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है
यवतमाल पुलिस ने 354, 354 504 आईपीसी के तहत एक बैंक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है क्योंकि एक महिला किसान ने उस पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया था क्योंकि वह कर्ज की किस्त नहीं चुका पा रही थी।
Yavatmal: Police have registered under sections 354, 354 A 504 IPC a case against a bank employee after a woman farmer alleged him of harassing her as she was unable to pay loan instalments. #Maharashtra
— ANI (@ANI) March 6, 2020
कोरोना वायरस: दिल्ली सरकार ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक बंद करने का निर्देश दिया
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक बंद करने का निर्देश दिया।
अंकित शर्मा हत्या मामले में ताहीर हुसैन 7 दिन की न्यायिक हिरासत में, दिल्ली हिंसा में गई थी जान
दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्या मामले में आज आम आदमी पार्टी के नेता ताहिर हुसैन को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया गया है। ताहीर हुसैन को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
IB officer Ankit Sharma murder case: Delhi's Karkardooma Court sends suspended AAP Councilor Tahir Hussain to 7-day police custody https://t.co/ZPeyYb8LWi
— ANI (@ANI) March 6, 2020
नोएडा के सेक्टर-76 और परी चौक मेट्रो स्टेशन को ‘पिंक स्टेशन’ के तौर पर नामित किया गया
नोएडा के सेक्टर-76 और परी चौक मेट्रो स्टेशन को ‘पिंक स्टेशन’ के तौर पर नामित किया गया। ये स्टेशन वीमेन फ्रेंडली होंगे और यहां पर बेबी फीडिंग रूम, डायपर चेंजिंग फैसिलिटी और चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध है।
Noida: Sector 76 & Pari Chowk metro stations have been designated as 'pink stations'. Noida Metro Rail Corporation MD Ritu Maheshwari says, "These stations are women friendly. They will have facilities like baby-feeding room, diaper-changing facilities & a changing room". pic.twitter.com/5FhecMAWoC
— ANI UP (@ANINewsUP) March 6, 2020
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: पुलिस ने AAP पार्षद ताहिर हुसैन को दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में किया पेश
IB officer Ankit Sharma murder case: The police have brought suspended AAP councillor Tahir Hussain to Delhi's Karkardoom Court pic.twitter.com/QBhAdTIoMq
— ANI (@ANI) March 6, 2020
पाकिस्तानः कराची के पोर्ट कासिम इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव, घुटन के कारण 100 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
पाकिस्तान के कराची के पोर्ट कासिम इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव के बाद घुटन के कारण कम से कम 100 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
At least 100 people were hospitalized due to suffocation caused by gas leakage at a chemical factory in Karachi’s Port Qasim area: Pakistan's ARY News
— ANI (@ANI) March 6, 2020
कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस: कर्नाटक सराकर ने कहा- अब तक 717 व्यक्तियों को ऑब्जर्वेशन के लिए चिन्हित किया गया है
कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस पर कहा कि अब तक 717 व्यक्तियों को ऑब्जर्वेशन के लिए चिन्हित किया गया है, जिनमें से 236 व्यक्तियों ने 28 दिनों का ऑब्जर्वेशन पूरा कर लिया है और 469 लोगों को घर पर निगरानी पर रखा गया है।
Government of Karnataka: 8 persons are admitted in selected isolation hospitals, 343 samples of symptomatic persons are sent for testing and 296 samples are reported as negative. No positive cases of #Coronavirus in state till date. (2/2) https://t.co/YjSEEEoXi1
— ANI (@ANI) March 6, 2020
कोरोना वायरस के चलते अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी बंद
कोरोना वायरस के चलते अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाली ‘बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी’ को बंद कर दिया गया है। क्योंकि इस सेरेमनी को देखने के लिए दोनों देशों की तरफ से हजारों लोग जुटते हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसी के मद्देनजर सेरेमनी को बंद करने का फैसला लिया गया।
नील क्रूज नाव पर 12 नए कोरोनो वायरस मामलों की जानकारी: मिस्र
मिस्र का कहना है कि उसने नील क्रूज नाव पर 12 नए कोरोनो वायरस मामलों का पता लगा है। एएफपी समाचार एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी है।
Egypt says that it detected 12 new #Coronavirus cases on Nile cruise boat: AFP news agency
— ANI (@ANI) March 6, 2020
रिजर्व बैंक की Yes Bank पर नजर: वित्त मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यस बैंक के मौजूदा हालात पर प्रेस से बात की। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक की यस बैंक पर नजर है। 2017 से आरबीआई लगातार यस बैंक की निगरानी और जांच कर रहा है। यह देखा गया कि बैंक में शासन के मुद्दे और कमजोर अनुपालन थे। जोखिम भरे क्रेडिट निर्णय भी इसकी वजह है।
#WATCH Live from Delhi: FM Nirmala Sitharaman briefs the media https://t.co/0pZcZAoJOk
— ANI (@ANI) March 6, 2020
वित्त मंत्री ने कहा कि 2018 में केंद्रीय बैंक ने यस बैंक में गड़बड़ी की पहचान कर ली थी, 2019 में यस बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। उन्होंने बताया कि यस बैंक के मामले को लेकर वह मई 2019 के बाद से ही आरबीआई के संपर्क में थीं। सितंबर 2019 से यस बैंक पर सेबी की नजर है।
अफगानिस्तान: राजनीतिक सभा में हुआ हमला, 27 लोगों की मौत
आरबीआई ने यस बैंक के पुनर्निर्माण की योजना की घोषणा की
Reserve Bank of India announces a scheme of reconstruction of the #YesBank. pic.twitter.com/al8yD4vfdw
— ANI (@ANI) March 6, 2020
कोरोना वायरस के कारण हम सभी बॉर्डर, एयरपोर्ट और बंदरगाह पर स्क्रीनिंग कर रहे हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, “कोरोना वायरस के कारण हम सभी बॉर्डर, एयरपोर्ट और बंदरगाह पर स्क्रीनिंग कर रहे हैं। सारे देश में हमने टेस्टिंग उपलब्ध करा दी है। पीएम इस मामले पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। इस मामले में कल पीएम खुद एक बड़ी बैठक करेंगे।”
दिल्ली हिंसा में मारे गए आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा के परिजनों से मिले मनोज तिवारी
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष पार्टी के अन्य नेताओं के साथ दिल्ली हिंसा में मारे गए खुफिया ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की। अंकित शर्मा का शव उत्तर पूर्व दिल्ली के चांद बाग इलाके में नाले में मिला था।
Manoj Tiwari, Delhi President of BJP along with other party leaders visited the family members of deceased Intelligence Bureau Officer Ankit Sharma whose body was found in North East district's Chand Bagh area during #DelhiViolence. pic.twitter.com/TmnEHdTSig
— ANI (@ANI) March 6, 2020
दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश
Delhi: Rain lashes parts of the city, visuals from Saket area. pic.twitter.com/E16fBq1XRi
— ANI (@ANI) March 6, 2020
पिछले पांच सालों में मोदी सरकार ने तोड़ दी अर्थव्यवस्था की कमर, जनता को दिए धोखे- कांग्रेस
कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्याल में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, “पिछले 6 साल से मोदी सरकार ने न सिर्फ भारत की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी, बल्कि आम आदमी को धोखे दिए हैं। बैंकों के आगे लंबी कतारें, अपना ही पैसा न निकाल पाने की बेबसी और मोदी सरकार का ‘चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’ का रवैया। देश को किस बात की सजा दी जा रही है?”
LIVE: AICC Press Briefing By @Pawankhera at Congress HQ https://t.co/l9PRu1ixZl
— Congress Live (@INCIndiaLive) March 6, 2020
दिल्ली हिंसा में जिनके घर और सामान जले हैं, उन्हें केजरीवाल सरकार देगी मुआवजा
दिल्ली हिंसा के पीड़ितों को दिए जाने वाले मुआवजे पर दिल्ली उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “अगर घर पूरा जला है तो पांच लाख रुपये (चार लाख घर के स्ट्रक्चर लिए और एक लाख सामान के लिए), घर आधा जला है तो ढाई लाख रुपये (दो लाख घर के स्ट्रक्चर के लिए और पचास हजार सामान के लिए) दिए जाएंगे।”
Delhi Deputy CM Manish Sisodia: State Cabinet yesterday approved Rs 5 lakh compensation for completely burnt house&Rs 2.5 lakh for houses that suffered substantial burns in #Delhiviolence. Govt will launch 2-day verification drive for the release of compensation for the victims. pic.twitter.com/CwbfTb2t6R
— ANI (@ANI) March 6, 2020
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है: सीएम ममता
कोलकाता में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की है। अभी तक पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। घबराने की जरूरत नहीं है।”
West Bengal CM Mamata Banerjee on Kolkata: I have held a meeting with all concerned officers. Till today, no positive case of #Coronavirus detected in West Bengal. There is no need to panic. pic.twitter.com/6qG1RVmaET
— ANI (@ANI) March 6, 2020
केंद्र सरकार ने 31 मार्च तक बायॉमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगाई
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार के सभी दफ्तरों में 31 मार्च तक बायॉमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी गई है।
नीदरलैंड में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत
Netherlands report first #Coronavirus death: AFP news agency quoting health officials
— ANI (@ANI) March 6, 2020
यूपी: मुजफ्फरनगर में खुले क्षेत्रों में मांस, अर्ध-पकाया मांस, मछली बेचने पर रोक
जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी ने जिले में खुले क्षेत्रों में मांस, अर्ध-पकाया मांस, मछली और कटी हुई सब्जी और फलों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।
Muzaffarnagar: District Magistrate Selva Kumari J has issued order to ban sale of meat, semi-cooked meat, fish and chopped vegetable & fruit in open areas in the district in view of #Coronavirus.
— ANI UP (@ANINewsUP) March 6, 2020
सेंसेक्स 893.99 अंक गिरकर बंद हुआ
Sensex down by 893.99 points, currently at 37,576.62. Nifty at 10,989.45, down by 279.55 points pic.twitter.com/2eyaSGjCVI
— ANI (@ANI) March 6, 2020
यस बैंक संकट बीजेपी सरकार की देन – प्रियंका गांधी
मौजूदा यस बैंक संकट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "भारतीय अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार की नीतियों ने बर्बाद किया है- Yes
क्या अर्थव्यवस्था की इस लचर हालत में भारतीय अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन के लक्ष्य को छू पाएगी – No
बीजेपी सरकार की देन
बर्बादी को Yes, प्रगति को No”
भारतीय अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार की नीतियों ने बर्बाद किया है- Yes
क्या अर्थव्यवस्था की इस लचर हालत में भारतीय अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन के लक्ष्य को छू पाएगी – No
भाजपा सरकार की देन
बर्बादी को Yes, प्रगति को No#NoBank— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 6, 2020
यस बैंक संकट पर वित्त मंत्री सीतारमण के बयान पर पूर्व वित्त मंत्री चिदंरम का पलटवार
यस बैंक संकट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा दिए गए बयान पर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पलटवार किया है। चिदंबरम ने कहा, “मैं समझता हूं कि वित्त मंत्री ने यूपीए पर आरोप लगाते हुए एक बयान दिया है। अज्ञानता में जीने वाली सरकार के लिए यह सामान्य है।”
चिदंबरम ने आगे लिखा, “क्या वित्त मंत्री को मेरे द्वारा ट्वीट किए गए नंबरों की जानकारी है? कृपया वह बताएंगी कि कैसे ऋण पांच साल में 55,633 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,41,499 करोड़ रुपये हो गया?”
I understand FM has made a statement blaming the UPA. That’s normal for a government living in ignorance.
Does the FM know the numbers that I have tweeted? If she does, will
she please explain how the loan book jumped in five years from Rs 55,633 crore to Rs 2,41,499 crore?— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) March 6, 2020
Will the government confirm that the Loan Book of YES Bank has grown under the BJP’s watch as follows:
FY2014: 55,000 cr
FY2015: 75,000
FY2016: 98,000
FY2017: 1,32,000
FY2018: 2,03,000
FY2019: 2,41,000— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) March 6, 2020
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कोरोना वायरस को लेकर राज्यों के साथ एक समीक्षा बैठक की
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज कोरोना वायरस की तैयारियों को लेकर राज्यों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने टेस्टिंग और क्वारंटाइन सुविधा, आइसोलेशन वार्ड, लैब के तैयार रहने के महत्व पर जोर दिया।
कोरोना वायरस का असर: संसद में 11 मार्च तक विजिटर्स पर रोक
Coronavirus effect: Parliament to enforce restriction on movement of visitors from March 11
Read @ANI story | https://t.co/ShMsPn3V0h pic.twitter.com/adldxdZknC
— ANI Digital (@ani_digital) March 6, 2020
विरोध के रूप में बिहार विधानसभा में चूहा लेकर पहुंचे आरजेडी के विधायक
आरजेडी विधायकों द्वारा आज विधानसभा में चूहा लाने पर पूर्व सीएम आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने कहा, “चूहा बांध काट दिया बाढ़ आ गई, चूहा शराब पी गया। चूहा अस्पताल की दवाइयां खा गया। चूहा फाइलें भी काट लिया। आरोपी (चूहे) को हमने पकड़ लिया है और सदन में ले आए हैं सजा दिलाने के लिए।”
Bihar: MLAs of the Rashtriya Janata Dal (RJD) brought a mouse today at the Assembly. Former CM & RJD leader Rabri Devi says, "This government blames rats if important files, medicines or liquor goes missing, so we have caught the rat & brought it to Assembly for punishment". pic.twitter.com/RIVtqi580S
— ANI (@ANI) March 6, 2020
लोग मांस, मछली और अंडा खा सकते हैं, इससे कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं: गिरिराज सिंह
केंद्रीय डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “लोगों में वायरस का खौफ फैल गया है। वैश्विक ओआईई जीव जंतुओं का दुनिया का सबसे बड़ा संगठन और भारत सरकार दोनों यहा बता रहे हैं कि जीव जंतुओं का कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं है। लोग मांस, मछली और अंडा खा सकते हैं।”
यस बैंक जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
यस बैंक संकट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “मैं जमाकर्ताओं को यह आश्वासन देना चाहती हूं कि आपका पैसा सुरक्षित है। मैं रिजर्व बैंक से लगातार संपर्क में हूं, गवर्नर ने मुझे विश्वास दिलाया कि इसका समाधान हो जाएगा।”
वित्त मंत्री ने कहा, “जो कदम उठाए गए हैं वो जमाकर्ताओं, बैंक और अर्थव्यवस्था के हित में हैं। यह बीते कई महीनों से चल रहा था, तो ऐसा नहीं है कि यह अचानक आ गया है, हम हालात पर लगातार नजर रखे हुए थे। इसका समाधान निकालने के लिए रिजर्व बैंक अपनी पूरी ताकत लगा रहा है।”
50 हजार की नगद निकासी सीमा पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “अगर किसी के घर में शादी या कोई बड़ा खर्चा है तो इन सबके लिए कानूनी प्रावधान हैं। रिजर्व बैंक के नियुक्त अधिकारी उनको जरूरी खर्च के लिए जो पैसा देना है वो देंगे। उनको राहत मिलेगी।”
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on #YesBank: I want to assure all the depositors that their money is safe, I am constantly in touch with the Reserve Bank of India (RBI). The steps that are taken are in the interest of the depositors, the bank & the economy. pic.twitter.com/t48fmk07vw
— ANI (@ANI) March 6, 2020
एस बैंक पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान, कहा- खाताधारक घबराए नहीं
यस बैंक पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं सभी जमाकर्ताओं को आश्वस्त करना चाहती हूं कि उनका पैसा सुरक्षित है। मैं लगातार भारतीय रिजर्व बैंक के संपर्क में हूं। जो कदम उठाए गए हैं वे जमाकर्ताओं और अर्थव्यवस्था के हित में हैं
Finance Minister on #YesBank: RBI Guv has assured me that the matter will be resolved soon. Both RBI & Govt of India are looking at this, I've personally monitored the situation for a couple of months along with RBI & we have taken the course that will be in everybody's interest. https://t.co/dkVFavgBUU pic.twitter.com/xVy1gyiop3
— ANI (@ANI) March 6, 2020
भीमा कोरेगांव केसः सुप्रीम कोर्ट ने गौतम नवलखा और आनंद तेलतुंबड़े को 16 मार्च तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी
Bhima Koregaon case: Supreme Court today granted interim protection from arrest to accused Gautam Navlakha and Anand Teltumbde till March 16, when the SC will hear the matter again. pic.twitter.com/94lWY7xXhz
— ANI (@ANI) March 6, 2020
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर बोले- राज्य में कोरोना वायरस का कोई केस सामने नहीं आया है
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस का कोई केस सामने नहीं आया है। लोगों को घबराना भी नहीं चाहिए और लापरवाह नहीं रहना चाहिए। चेन्नै में स्क्रीनिंग की जा रही है। कई ऐम्बुलेंस भी किसी आपात स्थिति के लिए तैयार रखे गए हैं।
Tamil Nadu Health Minister C. Vijayabaskar: There is no #Coronavirus infection in the state. People should not panic but at the same time do not be careless as it is an airborne disease. We are doing 24×7 screening in Chennai. We also have dedicated ambulances on standby. pic.twitter.com/iNNi1xFKTO
— ANI (@ANI) March 6, 2020
कोरोना वायरस को लेकर सेना कर रही तैयारी
कोरोना वायरस को लेकर सेना तैयारी कर रही है। स्क्रीनिंग के लिए ओपीडी और विशेष वार्ड बनाए गए हैं। प्रशासन के साथ संपर्क में सेना रहेगी।
Indian Army: Military hospitals to establish isolation wards & have separate OPDs for screening of symptomatic cases to prevent avoidable transmission. Service hospitals will work in synergy with local civil medical authorities&designated Indian Council of Medical Research labs. https://t.co/LNHlh2CQX6
— ANI (@ANI) March 6, 2020
दिल्ली हिंसा में मारे गए लोगों का शव करें संरक्षित, लिए जाए DNA सैंपल: दिल्ली हाई कोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकारी अस्पतालों को 11 मार्च तक अज्ञात शवों को डिस्पोज नहीं करें और डीएनए नमूनों को संरक्षित करने के लिए कहा है। कोर्ट ने शवों के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने का भी निर्देश दिया है।
Delhi High Court asks government hospitals not to dispose of unidentified bodies till March 11 and preserve DNA samples. The court has also directed to conduct videography of post-mortem of the bodies. #DelhiViolence pic.twitter.com/oXXBeiNybC
— ANI (@ANI) March 6, 2020
कोरोना वायरस की वजह से टला IIFA Awards, भोपाल और इंदौर में होना था आयोजन
कोरोना वायरस का प्रकोप इस समय पूरी दुनिया झेल रही है। इसी के चलते देश-विदेशों में होने वाले कार्यक्रमों को रद्द किया जा रहा है। अब मध्य प्रदेश में 27 से 29 मार्च तक होने वाला इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी आईफा अवॉर्ड्स टल गया है।
International Indian Film Academy Awards: With due regard to the growing concerns around the spread of the #COVID19 virus and, after consulting the Madhya Pradesh government, it has been decided to postpone the event (originally scheduled at the end of March) to a later date. pic.twitter.com/zNQWMmBKsu
— ANI (@ANI) March 6, 2020
सुप्रीम कोर्ट से हार्दिक पटेल को राहत
सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च तक कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान कर दिया है। 2015 में कथित हिंसा और गुजरात के वस्त्रापुर में पाटीदार रैली के दौरान एक एफआईआर से संबंधित यह मामला है।
दिल्ली हिंसा पर हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 11 मार्च तक के लिए स्थगित
Lok Sabha adjourned till 11am on 11th March, amid sloganeering by Opposition, demanding presence of the PM in the House and discussion on Delhi violence.
— ANI (@ANI) March 6, 2020
दिल्ली हिंसा मामले की सुनवाई 12 मार्च तक स्थगित
दिल्ली हिंसा मामले की हाई कोर्ट ने सुनवाई 12 मार्च के लिए स्थगित कर दी है। कोर्ट ने केंद्र, दिल्ली पुलिस और अन्य को 12 मार्च तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा। अदालत कई नेताओं के खिलाफ कथित नफरत फैलाने वाले बयान देने के लिए एफआईआर दर्ज करने की याचिकाओं पर सुनवाई की।
कांग्रेस के सात सांसदों के निलंबन के मामले में समिति गठित
लोकसभा अध्यक्ष ने एक कमेटी गठित की है जो 2 मार्च से 5 मार्च के बीच सदन में हुई घटनाओं की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट संसद को जमा करेगी। इस कमेटी की अध्यक्षता लोकसभा
स्पीकर खुद करेंगे।
Lok Sabha: The Speaker has formed a committee that will inquire about the incidents that happened in the House between March 2 to March 5 and submit its report to Parliament. The Speaker will head this committee. https://t.co/dwBwNbYyTs
— ANI (@ANI) March 6, 2020
यस बैंक संकट से मोदी सरकार की क्षमता उजागर हुई: पी चिदंबरम
BJP has been in power for six years. Their ability to govern and regulate financial institutions stands exposed
First, it was PMC Bank. Now it is YES Bank. Is the government concerned at all? Can it shirk its responsibility?
Is there a third bank in the line?
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) March 6, 2020
लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, इस सत्र के लिए निलंबित कांग्रेस सांसदों पर चर्चा
लोकसभा की एक बार फिर कार्यवाही शुरू हो गई है। कांग्रेस के सांसदों को निलंबित करने पर सदन में चर्चा हो रही है। लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “हमारे 7 सांसदों को कल पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। हमें नहीं पता कि यह किस आधार पर किया गया? यह कोई मामूली बात नहीं है। हम केवल दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं।”
DMK MP Dayanidhi Maran in Lok Sabha: On behalf of DMK, I request that the suspension of the MPs (7 Congress MPs) be recalled. https://t.co/EHNicURZ32
— ANI (@ANI) March 6, 2020
यस बैंक की खस्ता हालत राहुल गांधी बोले- मोदी और उनके विचारों ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया
आरबीआई द्वारा यस बैंक पर कई पाबंदी लगाने के बाद ग्राहकों में अफरा-तफरी का माहौल है। इस बीच यस बैंक संकट पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मोदी और उनके विचारों ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।
No Yes Bank.
Modi and his ideas have destroyed India’s economy.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 6, 2020
यूपी के ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस से दहशत, चीनी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बनाया बंधक
उत्तर प्रदेश में लोग कोरोना वायरस से दहशत में हैं। ग्रेटर नोएडा में एक चाइनीज कंपनी ने अपने यहां काम कर रहे मजदूरों को बंधक बना लिया है। इसके बाद मजदूरों ने हंगामा हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। इस दौरान इस बात पर सहमति बनी कि जो लोग बाहर जाना चाहते हैं वो जाएं। हालांकि मजदूरों का धरना अभी भी जारी है।
यस बैंक के जमाकर्ता परेशान हैं और सरकार चुप्पी साधे हुए है: पी चिदंबरम
पूर्व वित्त मंत्री कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने यस बैंक संकट पर कहा, “यह पूर्ण नियामक विफलता को दर्शाता है। मुझे आश्चर्य है कि क्या इस कड़ी में आखिरी बैंक है या फिर आगे कई और भी बैंक इस लाइन में हैं। सरकार सरकार बिल्कुल चुप है। अब देखते हैं कि यस बैंक के जमाकर्ता क्या करते हैं, मुझे लगता है कि वे पीएमसी बैंक के जमाकर्ताओं के रूप में चिंतित हैं। देखते हैं अब क्या कुछ सामने आता है।”
P Chidambaram,Congress: It shows complete regulatory failure. I wonder if this is the end or will there be more in the line.Yet govt keeps absolutely silent. Let's see what depositors of #YesBank do,I think they are as worried as depositors of PMC Bank. Let's see what unfolds now pic.twitter.com/UqXsyKbt9r
— ANI (@ANI) March 6, 2020
होली पर सुरक्षा के चलते 10 मार्च को ढाई बजे तक बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक, 10 मार्च (होली पर) को दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
Delhi Metro Rail Corporation (DMRC): On 10th March (Holi festival) metro services will not be available till 2:30 PM on all lines of Delhi Metro including the Airport Express Line. pic.twitter.com/yccZHfUmGW
— ANI (@ANI) March 6, 2020
यस बैंक और मैनेजमेंट को समय देना होगा: आरबीआई के गर्वनर
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, “आपको बैंक (यस बैंक) और मैनेजमेंट को समय देना होगा, ताकि जो भी जरूरी कदम हैं वो उठा सकें। बैंक पिछले कई महीनों से कोशिश कर रहा है। जब हमें पता लगा कि अब हम ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते तब हमने मामले में दखल दिया।”
Reserve Bank of India (RBI) Governor Shaktikanta Das in Mumbai: The 30 days which we have given is the outer limit, you will see very swift action from the RBI to put in place a scheme to revive #YesBank. pic.twitter.com/7GIT45CUnr
— ANI (@ANI) March 6, 2020
दिल्ली हिंसा पर हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही 11 मार्च तक के लिए स्थगित
Rajya Sabha adjourned till 11am on 11th March, following uproar by the Opposition https://t.co/TnTi6sWiMC
— ANI (@ANI) March 6, 2020
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दिल्ली हिंसा पर विपक्ष का हंगामा, सदन दोपहर 12 बजे तक स्थगित
शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते एक बार फिर विपक्ष ने दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों ने दिल्ली हिंसा पर चर्चा कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बज तक के लिए स्थगित कर दी गई।
हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ठाकुर विधानसभा में राज्य का बजट पेश करने पहुंचे
Himachal Pradesh Chief Minister Jai Ram Thakur arrives at the state assembly in Shimla to present the annual state budget. pic.twitter.com/rDKLV202Hk
— ANI (@ANI) March 6, 2020
मुंबई: सीएम उद्धव ठाकरे के साथ वित्त मंत्री अजित पवार विधानसभा पहुंचे, पेश होगा राज्य का बजट
मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ वित्त मंत्री अजित पवार विधानसभा पहुंच गए है। आज राज्य का बजट पेश होगा।
Maharashtra: Chief Minister Uddhav Thackeray and Deputy Chief Minister Ajit Pawar paid respects to Chhatrapati Shivaji Maharaj's statue inside the state assembly, ahead of presenting the state budget today. #Mumbai pic.twitter.com/zzruYdUVm3
— ANI (@ANI) March 6, 2020
दिल्ली हिंसा पर संसद परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सांसदों ने संसद परिसर में गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस लगातार संसद में दिल्ली हिंसा पर चर्चा कराने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार का कहना है कि वह होली बाद इस पर चर्चा कराएगी।
#WATCH Rahul Gandhi and other Congress MPs protest near Mahatma Gandhi statue at Parliament, demanding the resignation of Union Home Minister Amit Shah over #DelhiViolence. pic.twitter.com/J4VhyuAqRM
— ANI (@ANI) March 6, 2020
Delhi: Rahul Gandhi and other Congress MPs protest in front of Mahatma Gandhi statue at Parliament, demanding resignation of Union Home Minister Amit Shah over #DelhiViolence. pic.twitter.com/C1fYOKeFrl
— ANI (@ANI) March 6, 2020
PFI ने अयोध्या मामले के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक क्यूरेटिव पिटीशन दायर की
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) ने अयोध्या मामले के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक क्यूरेटिव पिटीशन दायर की है।
Popular Front of India (PFI) has filed a curative petition in the Supreme Court over the Ayodhya land case verdict. pic.twitter.com/cCsp57BiFa
— ANI (@ANI) March 6, 2020
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और कोडिकुन्निल सुरेश ने दिल्ली हिंसा के मुद्दे को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
Congress MPs Adhir Ranjan Chowdhury & Kodikunnil Suresh have given Adjournment Motion Notice in Lok Sabha over #DelhiViolence. pic.twitter.com/ofWJvnAnu6
— ANI (@ANI) March 6, 2020
पाकिस्तान आधारित गिरोह के तीन प्रमुख स्थानीय संचालकों को गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस साइबर सेल के मुताबिक, “पाकिस्तान आधारित गिरोह के तीन प्रमुख स्थानीय संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह फर्जी कौन बनेगा करोड़पति लॉटरी के नाम पर देशभर में लोगों को ठगा करता था।”
Delhi Police Cyber Cell: Three prominent local operatives of a Pakistan based gang arrested, the gang used to cheat people across the country in lieu of fake Kaun Banega Crorepati (KBC) lottery. pic.twitter.com/5PPDsvM4Sf
— ANI (@ANI) March 6, 2020
हिमाचल प्रदेश: शिमला समेत कई इलाकों में हुई बर्फबारी
Himachal Pradesh: Narkanda town in Shimla district received snowfall today. pic.twitter.com/Zf4qW9U2K2
— ANI (@ANI) March 6, 2020
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस
कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आज़ाद और आनंद शर्मा ने राज्यसभा में ‘दिल्ली में दंगा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने और एक स्वतंत्र जांच आयोग स्थापित करने की आवश्यकता’ को लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
Congress MPs Ghulam Nabi Azad & Anand Sharma have given Suspension of Business Notice in Rajya Sabha over 'need to provide relief to riot-affected families in Delhi & setting up of an independent inquiry commission'. pic.twitter.com/2fMF6lSa56
— ANI (@ANI) March 6, 2020
दिल्ली हिंसा पर समाजवादी पार्टी सांसदों ने राज्यसभ में दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस
समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव और जावेद अली खान ने दिल्ली हिंसा को लेकर राज्यसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
Samajwadi Party (SP) MP's Ram Gopal Yadav and Javed Ali Khan have given Suspension of Business Notice in Rajya Sabha over #DelhiViolence. pic.twitter.com/8zmk4yPYPE
— ANI (@ANI) March 6, 2020
मुंबई: यस बैंक के बाहर ग्राहकों की लगी भारी भीड़, सिर्फ 50 हजार रुपये निकाल सकते हैं ग्राहक
Maharashtra: People queue up outside Yes Bank's Fort Branch in Mumbai. The bank was placed under moratorium by Reserve Bank of India (RBI) and the withdrawal limit was capped at Rs 50,000, yesterday. pic.twitter.com/SEUglndblM
— ANI (@ANI) March 6, 2020
कर्नाटक के तुमकुर में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की दर्दनाक मौत
कर्नाटक के तुमकुर में आज सुबह करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। दो कारों की टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Karnataka: At least 12 people lost their lives after two cars collided in Tumkur at around 3 am today. pic.twitter.com/GWe5mz08rm
— ANI (@ANI) March 6, 2020
यस बैंक के शेयर में भारी गिरावट दर्ज
Shares of Yes Bank at Rs 27.65, down by 24.97%. Yes Bank was placed under moratorium by Reserve Bank of India (RBI) and the withdrawal limit was capped at Rs 50,000, yesterday. pic.twitter.com/VwJPcMAdCQ
— ANI (@ANI) March 6, 2020
शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स में 1206.64 अंकों की गिरावट दर्ज
शेयर बाजार खुलते ही हाहाकार मच गया है। सेंसेक्स में 1206.64 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के बाद सेंसेक्स 37,263.97 अंकों पर पहुंच गया।
Sensex at 37,263.97; down by 1206.64 points. (file pic) pic.twitter.com/tMG2cIVJln
— ANI (@ANI) March 6, 2020
दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाकों लगा ट्रैफिक जाम
दिल्ली में बारिश के बाद बारापुला फ्लाईओवर पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Delhi: Heavy traffic on Barapullah flyover following rainfall in the city, today morning. pic.twitter.com/tztYsFLxDe
— ANI (@ANI) March 6, 2020
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा के बारसूर थाना इलाके में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि बारसूर थाना इलाके में नागफनी के पास एक सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है।
Abhishek Pallav, Dantewada Superintendent of Police: Five people have lost their lives in a road accident near Nagphani, under Barsoor police station limits. #Chhattisgarh pic.twitter.com/ddb768WcR3
— ANI (@ANI) March 6, 2020
हरदीप सिंह पुरी आज लोकसभा में द एयरक्राफ्ट (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे
नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज लोकसभा में द एयरक्राफ्ट (संशोधन) विधेयक, 2020 पेश करेंगे।
Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri to move The Aircraft (Amendment) Bill, 2020 in Lok Sabha for consideration and passing, today. (file pic) pic.twitter.com/NspT8FltBu
— ANI (@ANI) March 6, 2020
निर्मला सीतारमण लोकसभा में इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड विधेयक पेश करेंगी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड(दूसरा संशोधन) विधेयक, 2019 पेश करेंगी।
Finance Minister Nirmala Sitharaman to move The Insolvency & Bankruptcy Code (Second Amendment) Bill, 2019 for consideration and passing in Lok Sabha, today. (file pic) pic.twitter.com/nWsIkuu5NV
— ANI (@ANI) March 6, 2020
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी आज लोकसभा में खनिज कानून (संशोधन) विधेयकपेश करेंगे
Union Minister of Coal & Mines Pralhad Joshi to move The Mineral Laws (Amendment) Bill, 2020 for consideration & passing in Lok Sabha today. (file pic) pic.twitter.com/evnPpDZ3B6
— ANI (@ANI) March 6, 2020
ओडिशा: कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी के समुद्र तट पर लोगों में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता फैलाई
ओडिशा: रेत कलाकार और पद्मश्री से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के जरिए ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर लोगों में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता फैलाई। #coronavirus pic.twitter.com/INRfdEw8SH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 6, 2020
बेंगलुरु: 50 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
बेंगलुरु क्राइम ब्रांच ने चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 50 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की गई है।
City Crime Branch Bengaluru: Four drug peddlers arrested & drugs worth Rs 50 lakhs seized from their possession, during the intervening night of 5th & 6th March. #Karnataka pic.twitter.com/epSJQwET5y
— ANI (@ANI) March 6, 2020
यूपी के शामली में कोरोना वायरस के डर से बच्चे और शिक्षक मास्क पहनकर स्कूल जा रहे हैं
उत्तर प्रदेश: शामली में कोरोना वायरस से बचने के शिक्षक और छात्र मास्क लगाकर स्कूल आ रहे हैं। #coronavirus pic.twitter.com/OmmHFI5PfN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 6, 2020
अगले दो घंटे में दिल्ली के आस-आपस और बारिश होगी: मौसम विभाग
India Meteorological Department (IMD): Light to moderate rain most likely over Delhi and adjoining areas during the next 2 hours. https://t.co/kfcummNRpu pic.twitter.com/tQCOoJMRfm
— ANI (@ANI) March 6, 2020
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, देर रात से जारी है बारिश
दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। देर रात से बारिश जारी है। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया है। ऐसे में आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Delhi: Parts of the city continue to receive rainfall. Visuals from Ring Road, Maharani Bagh. pic.twitter.com/4jQGDpKlKJ
— ANI (@ANI) March 6, 2020