बड़ी खबर LIVE: निर्भया के दोषियों की मानसिक हालात को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल


देश में निवेश निरंतर कम हो रहा है: आनंद शर्मा

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “देश में निवेश निरंतर कम हो रहा है। इस तिमाही में निवेश 0.6% है। ये गिरावट 9.8% के मुकाबले है। हम सरकार ये पूछना चाहते हैं कि इसके बावजूद वो ये कैसे कह रही है कि हम रिकवरी के रास्ते पर हैं?”

उन्होंने आगे कहा, “सरकार वार्षिक जीडीपी 5% बता रही है। निवेश के बाद सबसे बड़ी चिंता विनिर्माण की है, जहाँ से रोजगार पैदा होते हैं। यह -0.2% है। इसका मतलब है कि निर्माण नहीं हो रहा, कारखाने बंद पड़े हैं।”

उन्होंने आगे कहा, बीजेपी सरकार के बजट के आंकड़े सही नहीं है। सरकार को राजस्व ₹11 लाख करोड़ आया है और बजट ₹26 लाख करोड़ का है, बजट राजस्व पर ही निर्भर होता है। अब क्या तीन महीने में ₹15 लाख करोड़ आएंगे? अगर नहीं आते हैं, तो यह बहुत बड़ा घाटा है। सरकार वास्तविकता को न नकारे ।

अगर सरकारी खर्चे को देखें, रक्षा, प्रशासन, सेवा क्षेत्र को निकाल दें, तो जीडीपी 3.7% है: आनंद शर्मा

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, “हम सरकार के कल के दावे को खारिज करते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था में गिरावट अब खत्म हो रही है और अब आगे सुधार हो रहा है। अगर सरकारी खर्चे को देखें, रक्षा, प्रशासन, सेवा क्षेत्र को निकाल दें, तो जीडीपी 3.7% है।”

जीडीपी पिछले सात सालों में सबसे कम रहा, यह एक चिंता का विषय है: आनंद शर्मा

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, “कल जीडीपी की तीसरी तिमाही के आंकड़े आये हैं। हमेशा तीसरी तिमाही के आंकड़े सबसे मजबूत होते हैं। एक तो खरीफ़ की फसल, जो इस बार अच्छी हुई। दूसरा यह त्योहारों का समय रहता है। इस समय खपत भी होती है , मांग भी बढ़ती है, बिक्री भी होती है, इसलिए पिछले दशकों से तीसरी तिमाही का जीडीपी सबसे उपर रहता है। लेकिन जीडीपी पिछले सात सालों में सबसे कम रहा और निरंतर सात तिमाही में यह गिरती जा रही है। यह एक चिंता का विषय है।”


उन्होंने आगे कहा, “हमेशा वो डबल डिजिट में रहती थी। पिछली बार भी सिंगल डिजिट में रही और इस बार भी सिंगल डिजिट में है। दशकों में ऐसा नहीं हुआ, जो अब निरंतर हो रहा है। हालांकि आंकड़ा 4.7 का है, पर नॉमिनल जीडीपी जिसमें मुद्रास्फीति, इन्फ्लेशन फैक्टर इन होती है। वो 7.7 है।”

निर्भया के दोषियों की मानसिक हालात को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

निर्भया के दोषियों की मानसिक हालात को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से हस्तक्षेप की मांग की गई है।


उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हिरासत में हुई मौत मामले में 4 मार्च को आएगा फैसला

उन्नाव रेप कांड में पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में कथित हत्या मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने शनिवार को फैसला टाल दिया है। अब कोर्ट 4 मार्च को फैसला सुना सकता है. रेप पीड़िता के पिता की हत्या का आरोप बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर है। इस मामले में कुलदीप समेत कुल 10 लोगों पर आरोप तय किए गए हैं।


25 फरवरी की शाम से हिंसा की घटनाएं नहीं हुई हैं: संयुक्त पुलिस आयुक्त

दिल्ली हिंसा को लेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि 25 फरवरी की शाम से हिंसा की घटनाएं नहीं हुई हैं। हमने आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक धारा 144 में छूट दी है, क्योंकि स्थिति नियंत्रण में है। हम आगे निगरानी करेंगे।


दिल्ली हिंसा में घायल एसीपी गोकुलपुरी अनुज कुमार ने कहा- हमारे ऊपर पथराव हो रहे थे

दिल्ली हिंसा में घायल एसीपी गोकुलपुरी अनुज कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को मैं उन्हें (डीसीपी शहादरा अमित शर्मा) अस्पताल ले जा रहा था, क्योंकि वह घायल थे। पथराव करने वाले पथराव कर रहे थे और मुझे भी सिर पर चोट लगी। हमें नहीं पता था कि रतन लाल को गोली लग गई थी। हम रतन लाल को जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उसे बचाना नहीं जा सका।


भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच: पहले दिन कीवियों की स्थिती मजबूत, 63 रन की बनाई बढ़त

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पहले दिन भारतीय को 242 रनों पर समेटने के बाद कीवी टीम ने बिना विकेट खोए 63 रन बना लिए हैं। टॉम लाथम 27 और टॉम ब्लन्डल 29 रन पर बैटिंग कर रहे हैं। न्यूजीलैंड भारत से 179 रन पीछे है।


मुंबई पुलिस कमिश्नर नियुक्त हुए डीजी एसीबी परमबीर सिंह


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच मुलाकात


दिल्ली हिंसा के प्रभावित लोगों को जेएनयू कैंपस में शरण देने के जेएनयूएसयू के ऐलान पर वीसी एम जगदीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया

दिल्ली हिंसा के प्रभावित लोगों को जेएनयू कैंपस में शरण देने के जेएनयूएसयू के ऐलान पर वीसी एम जगदीश कुमार ने कहा, “छात्रों को सलाह दी है कि ऐसे खुला आमंत्रण ना दें। इसकी जगह वे जरूर सामान कैंपस से जुटाकर मानवीय मदद लोगों को पहुंचाते हैं।”


कोरोना वायरस: ईरान में भारत के राजदूत ने कहा- जो भारतीय वापस आना चाहते हैं आ सकते हैं

ईरान में भारत के राजदूत धामू गद्दाम का कहना है कि कोरोना वायरस को देखते हुए वहां से जो भारतीय वापस आना चाहते हैं ,उन्हें भारत वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों से बातचीत चल रही है।


कोरोना वायरस के कारण अमेरिका ने ASEAN सम्मेलन स्थगित किया

कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए अमेरिका ने एक बड़ा फैसले लिया है। दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन के नेताओं के साथ एक विशेष शिखर सम्मेलन को स्थगित कर दिया है। यह शिखर सम्मेलन मार्च के दूसरे हफ्ते में लास वेगास में आयोजित होने वाला था। इस शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और आसियान देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठकों की योजना बनाई गई थी।


राजधानी में नफरत से जुड़ी सामग्रियां काफी ज्यादा फैलाई जा रही हैं, इसके बारे में तुरंत सूचना दें: दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार के सूत्रों के अनुसार हालिया हिंसा के बाद राजधानी में नफरत से जुड़ी सामग्रियां काफी ज्यादा फैलाई जा रही हैं। अगर किसी को ऐसा मेसेज मिलता है तो इसके बारे में दिल्ली सरकार को सूचना दें। दिल्ली सरकार ऐसे मामलों को पुलिस को बढ़ाएगी। शिकायतों के लिए दिल्ली सरकार एक वॉट्सऐप नंबर भी जारी करेगी।


दूसरा टेस्ट : भारत की पहली पारी 242 रन पर सिमटी, पेसर जैमीसन ने झटके 5 विकेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने भारत को 63 ओवरों में समेट दिया है। टीम इंडिया पहली पारी में 242 रन पर आउट हो गई है।


BJP सरकार को धमकी, देशिकेंद्र स्वामी ने कहा- जब चाहूं कर्नाटक सरकार के 10 MLA से इस्तीफा दिला दूं

श्रीशैला सारंग मठ के द्रष्टा, सारंगधारा देशिकेंद्र स्वामी ने कर्नाटक के कलबुर्गी में कहा कि अगर बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार एक साल के भीतर दत्तात्रेय पाटिल रेवूर (बीजेपी विधायक) को मंत्रिमंडल में शामिल करने में विफल रहती है, तो वह कर्नाटक क्षेत्र के कल्याण के बीजेपी के कम से कम 10 विधायकों को इस्तीफा देने के लिए कह सकते हैं।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में पटरी पर लौट रही जिंदगी। अभी भी तैनात है पुलिस, धारा 144 लागू, देखें तस्वीरें


हिमाचल प्रदेश के चंबा इलाके में 3.2 तीव्रता के भूंकप के झटके


जेल से सुनवाई के लिए जा रहे आजम खान ने कहा- आतंकवादी की तरह किया जा रहा है व्यवहार

यूपी के सीतापुर से रामपुर सुनवाई के लिए जा रहे समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने कहा कि मेरे साथ एक आतंकवादी की तरह सलूक किया जा रहा है।


ओडिशाः पुरी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह


मेघालय में CAA और ILP पर बवाल, केएसयू और गैर जनजातीय लोगों के बीच झड़प के बाद लगा कर्फ्यू

मेघालय में ‘खासी स्टूडेंट्स यूनियन’ और गैर जनजातीय लोगों के बीच झड़प को देखते हुए मेघालय पुलिस ने शिलॉन्ग और आसपास के इलाके में लगाया कर्फ्यू। 6 जिलों में इंटरनेट सेवाएं ठप। ये झड़प केएसयू द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और इनर लाइन परमिट (आईएलपी) पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक के बाद हुई है।


स्विट्जरलैंड के जिनेवा में लगे पाकिस्तानी सेना के खिलाफ पोस्टर


भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच: टीम इंडिया को चौथा झटका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। अजिंक्य रहाणे को साउदी ने किया 7 के स्कोर पर आउट हो गए हैं। भारत को 113 रन पर लगा चौथा झटका लगा है। एक बार फिर से टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर लड़खड़ाते हुए।

IND vs NZ: लंच से पहले भारत ने 23 ओवर में 2 विकेट पर बनाए 85 रन


पाकिस्तान के सिंध में भयानक हादसा, रेलवे क्रॉसिंग पर बस की ट्रेन से टक्कर, 30 की मौत, कई घायल

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की कोशिश करते वक्त एक यात्री बस के एक ट्रेन की चपेट में आ जाने से 30 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक यह जानकारी मिली है।


اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading