फिलिस्तीन ने बापू की 150वीं जयंती पर जारी किया डाक टिकट

फिलिस्तीन ने बापू की 150वीं जयंती पर जारी किया डाक टिकट

फिलिस्तीन ने मंगलवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर ‘गांधी की विरासत और मूल्यों’ के सम्मान में डाक टिकट जारी किया। फलस्तीन अथॉरिटी (पीए) के दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री इसहाक सेदेर ने यहां मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में पीए में भारत के प्रतिनिधि सुनील कुमार की मौजूदगी में यह डाक टिकट जारी किया।

सेदेर ने कहा कि गांधी की याद में डाक टिकट जारी किया गया है जिनकी विरासत और मूल्यों ने मानवता को राह दिखाने का काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।

वहीं कुमार ने कहा कि ‘राष्ट्रपिता’ को सम्मानित करने का यह कदम भारत और फलस्तीन के बीच मजबूत ऐतिहासिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संबंध को दिखाता है। रामल्ला में भारतीय मिशन ने गांधी की 150वीं जयंती का उत्सव मनाने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں