अयोध्या केस: नाराज हुए CJI रंजन गोगोई, मुस्लिम पक्ष के वकील को मांगनी पड़ी माफी !

अयोध्या केस: नाराज हुए CJI रंजन गोगोई, मुस्लिम पक्ष के वकील को मांगनी पड़ी माफी !

अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद भूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगातार सुनवाई जारी है। सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर दलीलों का दौर लगातार जारी है और मंगलवार को 35वें दिन की सुनवाई पूरी हुई। अयोध्या मामले की सुनवाई के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया है, जब कोर्ट में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन की दलील पर नाराज हो गए। हालांकि, चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की नाराजगी देख मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने माफी मांग ली।

दरअसल, अयोध्या मामले में सुनवाई के 35वें दिन सुप्रीम कोर्ट यानी उच्चतम न्यायालय में मंगलवार को रामजन्मभूमि विवाद पर सुनवाई के दौरान रामलला विराजमान की ओर से सीएस वैद्यनाथन ने मुस्लिम पक्ष की दलीलों के उत्तर में दलीलें शुरू कीं। उन्होंने पुरातात्विक खोज में मिली दीवार (नंबर 18) के मंदिर नहीं, ईदगाह की होने की मुस्लिम पक्ष की दलील खारिज कर दी।

वैद्यनाथन ने कहा कि मुस्लिम पक्ष कह रहा है कि 1528 से पहले वहां ईदगाह थी तो क्या यह माना जाए कि मुगलों ने इसे गिराकर मस्जिद का निर्माण किया? मुस्लिम पक्ष ने अपने वाद में खुद कहा है कि मस्जिद सपाट जमीन पर बनाई गई थी, लेकिन अब कह रहे हैं कि ईदगाह तोड़कर मस्जिद बनाई गई। उनके यह कहने पर मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने कहा, ऐसा नहीं है। यह दीवार मंदिर का हिस्सा नहीं है। यह खुदाई में नहीं निकली है। धवन ने कहा, हमने 1961 में केस दाखिल किया था, हमें कैसे पता चलता? आज आप कह रहे हैं कि ईदगाह तोड़कर मस्जिद बनाई गई। ये तो नया मामला है।

इसके बाद मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगई इस पर नाराज हो गए। मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन पर गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सुनवाई नहीं चलेगी। मुस्लिम पक्ष के वकील उन्हें बार-बार वही चीज बता रहे हैं, जो पहले कह चुके हैं। क्या उन्हें लगता है कि बेंच अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करती? इसके बाद धवन ने माफी मांगी और सुनवाई आगे बढ़ी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں