पढ़ाई के साथ अख़बार डालने वाला लड़का हादसे में हलाक

पढ़ाई के साथ अख़बार डालने वाला लड़का हादसे में हलाक

हैदराबाद: हैदराबाद में एक 15 वर्षीय छात्र उस वक़्त सड़क हादसे में हलाक हो गया जब वो रोज़ की तरह सुबह अख़बार डालने जा रहा था। 15 वर्षीय अभीनो निवासी मल्लिकार्जुन नगर, नला कंटा प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। लड़का पढ़ाई के साथ रोज़ सुबह अख़बार डाला करता था। आज सुबह 5 बजे वो अख़बार डालने मोटरसाईकल पर जा रहा था कि रास्ते में बाईक डिवाईडर से टकरा गई जिसकी वजह से इस की मौत हो गई।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں