
सतना: मध्य प्रदेश के सतना ज़िला के सिंह पूर थाना इलाक़े के पंगरा गांव में आज एक नौजवान ने अपनी सास को डंडे से पीट पीट कर क़तल कर दिया। पुलिस सुत्रो के मुताबिक़ सुबह ससुराल आए नौजवान शिव शंकर कुशवाहा का अपनी सास मीना कुशवाहा 42) से किसी बात पर झगड़ा हो गया।
तनाज़ा बढ़ने पर नौजवान ने अपनी सास को डंडे से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उस की मौके पर ही मौत हो गई। बीच बचाओ के दौरान नौजवान ने अपनी बीवी को भी ज़ख़मी कर दिया। घटना के बाद नौजवान को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source