
पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपचुनाव में तीन सीटों पर गुरुवार को मतगणना में कलियागंज सीट पर टीएमसी ने परचम लहराया है।
अभी बाकी करीमपुर ,खड़गपुर सीट पर मतगनणा चल रही है। उपचुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को हुए थे।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, TMC के उम्मीदवार तपन देब सिंहा ने कलियागंज सीट पर 2,304 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा के उम्मीदवार कमल चंद्र सरकार को हराया।
यह सीट पर काटे का मुकाबला रहा है। आपको बताते जाए कि कांग्रेस विधायक प्रमथनाथ रॉय के निधन के कारण कालियागंज सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा था।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source