VIDEO: जापान में मोबाइल मस्जिद, ओलिंपिक में आने वाले मुस्लिमों के लिए खास इंतजाम!

VIDEO: जापान में मोबाइल मस्जिद, ओलिंपिक में आने वाले मुस्लिमों के लिए खास इंतजाम!

जापान की राजधानी टोक्यों में अगले साल ओलिंपिक खेल होंगे। कई मुस्लिम खिलाड़ी भी आएंगे। उन्हें नमाज पढ़नेमें परेशानी न हो, इसके लिए टोक्यो में मोबाइल मस्जिदें शुरू की गई हैं।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, मोबाइल मस्जिद स्टेडियम के बाहर खड़ी की जाएंगी। इनमें 50 लोग नमाज पढ़ सकेंगे। इनमें हाथ धोने और नमाज के लिए मैट्स की सुविधा है। इन्हें टोक्यो की स्पोर्ट्स एंड कल्चर इवेंट कंपनी ने बनाया है।

कंपनी के मुताबिक, मस्जिदें बड़े ट्रकों को कन्वर्ट करके बनाई गई हैं। जब ये कहीं खड़ी होती हैं तो रिमोट कंट्रोल से उनके पीछे का हिस्सा उठ जाता है। एक सीढ़ी निकल आती है और पीछे का गेट खुल जाता है। इसके बाद इनके अंदर का हिस्सा 551 स्क्वायर फीट का आकार ले लेता है। जिसमें 50 से ज्यादा लोग नमाज अता कर सकते हैं।

टोक्यो में सिर्फ चार मस्जिदें हैं। लिहाजा, बाहर से आने वाले मुस्लिमों को नमाज पढ़ने में हमेशा से दिक्कत रही है। ऐसे में ये मोबाइल मस्जिदें राहत का काम करेंगी। जापान में पहली मस्जिद काबे में 1935 में बनवाई गई थी। पूरे देश में करीब 60 मस्जिदें हैं।

मोबाइल मस्जिद का प्रयोग 2016 में इंडोनेशिया में लागू किया गया था, जो सफल भी रहा। प्रयोग के तहत इंडोनेशिया में हरे रंग की वैन उन हिस्सों में नजर आती हैं, जहां काफी भीड़ होती है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading