
पटना: बिहार में पटना के पत्रकार नगर थाना इलाके के 90 फुट रोड इलाके में बदमाशों ने आज एक नौजवान को गोलीमार कर हलाक कर दिया। पुलिस सुत्रो ने यहां बताया कि 90 फुट रोड इलाके में बदमाशों ने मोटर साईकिल सवार एक नौजवान को गोलीमार कर क़तल कर दिया। नौजवान की उम्र तक़रीबन 35 साल है और इस की पहचान नहीं की जा सकी है। सुत्रो ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source