नागरिकता कानून और NRC के खिलाफ कल राजघाट पर कांग्रेस देगी धरना

नागरिकता कानून और NRC के खिलाफ कल राजघाट पर कांग्रेस देगी धरना

कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रविवार को राजघाट पर धरना देने का फैसला किया है, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद पार्टी सूत्रों ने बताया कि छात्रों के आंदोलन के समर्थन और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ यह धरना दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार इस धरने में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की संभावना है। कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को ”असंवैधानिक” करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है।

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को एक बयान जारी कर नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ करार देते हुए दावा किया कि जनता की आवाज दबाने के लिए सरकार द्वारा तानाशाही का तांडव हो रहा है उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि नागरिकता कानून और एनआरसी के नाम पर गरीब लोगों को प्रताड़ित किया जाएगा।

बता दें कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शुक्रवार को संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ यहां इंडिया गेट पर विद्यार्थियों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन में शामिल हुईं थीं और उन्होंने सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया थी। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून और एनआरसी गरीबों के खिलाफ है। इससे गरीबों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading