दिल्ली चुनाव: राष्ट्रपति, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित कई बड़ी हस्तियों ने डाला वोट!

दिल्ली चुनाव: राष्ट्रपति, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित कई बड़ी हस्तियों ने डाला वोट!

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है। दिल्ली में 1.47 करोड़ से अधिक मतदाता है, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आपको बता दे कि 70 सीटों के 672 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है ।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में निर्वाण भवन में वोट डाला। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल यहां से चुनाव मैदान में हैं।

 

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि हमारे एक अधिकारी उधम सिंह की आज सुबह मौत हो गई। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सोनिया गांधी ने निर्माण भवन बूथ में अपना वोट डाला।

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि अपने अधिकार स्पष्ट कीजिए और वोट डालिए। प्रियंका गांधी का वोट लोधी स्टेट में है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी ने निर्माण भवन में वोट डाला।

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ राष्ट्रपति भवन में मौजूद राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में वोट डाल दिया है।

 

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्नी संग पटपड़गंज में मतदान किया। दिल्ली में सुबह 10 बजे तक 4.33 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बने पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है।

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ सिविल लाइन्स के एक मतदान केंद्र पर वोट डाल दिया है। इस बार भी सीएम केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैदान में हैं। उनके खिलाफ बीजेपी के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सब्बरवाल चुनाव लड़ रहे हैं।

 

दिल्ली के एलजी अनिल बैजल और उनकी पत्नी माला बैजल ने ग्रेटर कैलाश के बूथ में अपना वोट डाल दिया है। इस सीट से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज और बीजेपी की शिखा राय और कांग्रेस के सुखबीर पवार मैदान में हैं।

 

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और संघ के वरिष्ठ नेता रामलाल ने निर्माण भवन में अपना वोट डाल दिया है। इस सीट से सीएम अरविंद केजरीवाल, बीजेपी के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल चुनाव लड़ रहे हैं।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading