दिल्ली के फ़िल्मिस्तान इलाके में रानी झांसी रोड के पास अनाज मंडी के एक घर में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग में झुलसने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली पुलिस ने अब तक 35 लोगों की मौत की पुष्टि की है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को दिल्ली के सफदरजंग और एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
इस हादसे में सैकड़ों लोगों बचाया गया है। आग को काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 27 गाड़ियां मौके पर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाया जा चुका है लेकिन बचाय कार्य अभी चल रहा है।
लोक नायक अस्पताल के मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ. किशोर कुमार ने बताया कि उनके अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में 14 की हालत नाजुक है। डॉक्टरों की टीम इन पर नजर रख रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source