दिग्विजय सिंह और नगमा ने यूपी का वीडियो दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए किया शेयर

पुलिस के सामने भीड़ द्वारा पत्थरबाज़ी करने का दो मिनट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बाद में पुलिस और भीड़ को एक साथ पत्थरबाज़ी करते हुए देखा जा सकता हैं. यूज़र्स दावा कर रहे हैं कि ये वीडियो फ़रवरी 2020 के आख़िरी हफ़्ते में दिल्ली में शुरू हुई हिंसा के दौरान का है और इस ओर संकेत किया गया कि पुलिस दंगाइयों के साथ मिलकर काम कर रही थी.

29 फ़रवरी को इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) की सदस्य और पूर्व अभिनेत्री नगमा ने ये वीडियो ट्वीट किया. उनके इस ट्वीट को 6,700 बार रीट्वीट और 1.5 लाख बार देखा जा चुका है. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

इसी दावे से फ़ेसबुक पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सदस्य दिग्विजय सिंह ने ये वीडियो पोस्ट किया है. (आर्काइव किया हुआ पोस्ट) वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने नगमा के मेसेज को भी अपने पोस्ट में शेयर किया है. इस पोस्ट को 1,300 बार शेयर और वीडियो को 47,000 बार देखा जा चुका है.

 

पूरा संरक्षण दिल्ली पुलिस का रहा है और अब भी एकतरफ़ा कार्यवाही की जा रही है।

Nagma –
Is this why the #Delhigenocide #DelhiPolice nd 4wks ? किसी को लगता है कि दिल्ली पुलिस अपना काम कर रही है ..तो वो अपनी गलतफहमी इस वीडियो को देख कर दूर कर ले…..
@IndiaToday@TimesNow Question the ones who r 2b questioned Media do your job .

Posted by Digvijaya Singh on Sunday, 1 March 2020

ये वीडियो कई यूज़र्स फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी शेयर कर रहे हैं.

फ़ैक्ट-चेक

1 जनवरी को अपडेट की गई ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट में वायरल वीडियो को शेयर किया गया है. रिपोर्ट में 20 दिसम्बर, 2019 को फ़िरोज़ाबाद में CAA विरोधी प्रदर्शन के बारे में बताया गया है. रिपोर्ट में वीडियो के बारे में लिखा गया है कि करीब 15 से 20 लोग पुलिस के साथ मिलकर राजा खान की लकड़ी की दुकान (राजा की लकड़ी की टाल) पर पत्थर फेंक रहे हैं. पत्थरबाज़ी के बाद उन्होंने राजा की दुकान में रखी हुई लकड़ियों में आग भी लगा दी. ये दुकान रसूलपुर पुलिस के इलाके में पड़ने वाले नालबंद चौराहे के नज़दीक शिकोहाबाद अडा रोड पर है.

दिग्विजय सिंह ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की इसी रिपोर्ट को 1 जनवरी, 2020 को ट्वीट भी किया था. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ की वीडियो रिपोर्ट को ऑनलाइन एक्स्प्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर 31 दिसम्बर, 2019 को अपलोड किया था.

इस तरह, दिग्विजय सिंह और नगमा समेत कई और सोशल मीडिया यूज़र्स ने यूपी का वीडियो दिल्ली में हुई हिंसा का बताकर शेयर किया.

The post दिग्विजय सिंह और नगमा ने यूपी का वीडियो दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए किया शेयर appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading