“तीन तलाक बिल पास कराने के लिये विपक्ष ने मुसलमानों के साथ करी बड़ी साज़िश”- मौलाना फिरंगी महली

नई दिल्ली: लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी तीन तलाक बिल पास हो गया है,जिसके बाद से मुस्लिम समुदाय में काफी रोष फैला हुआ है,और विपक्षी दलों को निशाना बनाया जारहा है।

ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रहमानी फिरंगी महली राज्यसभा में तीन तलाक बिल पारित होने के लिए विपक्ष को पूर्ण रूप से जिम्मेदार ठहराया है।

मौलाना फिरंगी महली ने कहा है कि इसके लिए वे पार्टियां जिम्‍मेदार हैं जो मत विभाजन के दौरान सदन में मौजूद नहीं थी। अगर ऐसे मौके पर भी आप सदन में मौजूद नहीं रहेंगे तो आपके सांसद होने का क्‍या अर्थ है? बता दें कि AIMPLB तीन तलाक बिल के खिलाफ रहा है।

उच्च सदन ने मंगलवार को मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक यानी ट्रिपल तलाक बिल को 84 वोटों के मुकाबले 99 वोटों से पास कर दिया। लोकसभा इसे पहले ही पहले कर चुकी है।

विधेयक में तीन तलाक का अपराध साबित होने पर संबंधित पति को तीन वर्ष तक की जेल का प्रावधान किया गया है। वहीं, एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ओवैसी ने उम्मीद जताई कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस बिल की वैधानिकता को चैलेंज करेगा।

ओवैसी ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि, मुझे उम्मीद है कि भारत के संविधान की अनेकता और विविधता को बचाने की जंग में पर्सनल लॉ बोर्ड इस बिल की वैधानिकता को जरूर चैलेंज करेगा। कानूनों में समाज नहीं सुधरता. अगर ऐसा होता तो यौन शोषण, बाल शोषण, दहेज प्रताड़ना इतिहास बन चुके होते

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading