ट्रंप ने चीन को दी चेतावनी,, कहा- अमेरिका के साथ व्यापार करार के लिए इंतजार ना करे

ट्रंप ने चीन को दी चेतावनी,, कहा- अमेरिका के साथ व्यापार करार के लिए इंतजार ना करे

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को आगाह करते हुए कहा है कि वह अमेरिका के साथ व्यापार करार का इंतजार नहीं करे। ट्रंप ने ट्वीट कर यह चेतावनी ऐसे समय दी है जबकि चीन के अधिकारियों के साथ रुकी वार्ता को दोबारा शुरू करने के लिए शंघाई में बातचीत शुरू हो गई है। ट्रंप ने ट्वीट किया, ”मेरी टीम इस समय उनके साथ वार्ता कर रही है। लेकिन वे हमेशा अंत में अपने लाभ के लिए करार में बदलाव करते हैं।”

ट्रंप ने कहा, ”चीन काफी खराब कर रहा है। 27 साल में सबसे खराब। उन्हें हमारे कृषि उत्पाद खरीदने शुरू करने थे लेकिन इसका अभी कोई संकेत नहीं है। चीन के साथ यही समस्या है।” जून में जी 20 शिखर बैठक के दौरान ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ इस विवाद को समाप्त करने के लिए सहमति बनी थी। उसके बाद से यह दोनों देशों के बीच पहली आमने सामने की वार्ता है।

अमेरिका और चीन तक एक दूसरे के 360 अरब डॉलर के उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगा चुके हैं। ट्रंप ने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान अमेरिका की अर्थव्यवस्था चीन से कहीं अधिक बड़ी हो गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन को संभवत: हमारे चुनाव तक इंतजर करना चाहिए कि शायद सुस्त जोए जैसे कोई डेमोक्रेट सत्ता में आ जाए। उसके बाद वे शानदार करार कर सकेंगे जैसे पिछले 30 साल तक करते रहे। उनका इशारा 2020 के राष्ट्रपति चुनाव और पूर्व उपराष्ट्रपति जोए बिडेन की ओर है। अभी बिडेन को नामांकन में डेमोक्रेट की ओर से सबसे आगे माना जा रहा है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading