झारखंड: मॉब लिंचिंग में एक शख्स की मौत!

झारखंड: मॉब लिंचिंग में एक शख्स की मौत!

झारखंड में मॉब लिंचिंग में फिर से एक व्यक्ति के मारे जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि धनबाद जिले में एक 50 वर्षीय व्यक्ति को बच्चा चोरी के संदेह में अपनी जान गंवानी पड़ी। प्रथम कुमार काटी पहाड़ी गांव में घूम रहे थे, तभी लोगों की भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कुमार ने बच्चा चोरी करने की बात स्वीकार की थी।

पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गांव में पहुंच चुके हैं। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, धनबाद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमन कुमार ने कहा, “शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।”

वहीं पीड़ित के रिश्तेदारों का कहना है कि उनके मानसिक हालात स्थिर नहीं थे और साल 2010 से उनका इलाज चल रहा था। वह गांव-गांव में जाकर कूड़ा उठाते थे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading