
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चंद्रयान 2 के चंद्रमा के सतह पर पहुंचने की प्रक्रिया के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमल बोला है। ममता बनर्जी ने कहा कि ऐसा लगता हैै जैसा कि पहली बार देश में चंद्रयान लॉन्च हुआ है।
न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, इससे पहले भी वे सत्ता में थे तब ऐसा मिशन क्यों नहीं हुआ। यह सब आर्थिक आपदा से लोगों को ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि चंद्रयान-2 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ हिंदुस्तान चांद पर पहुंच जाएगा।
आज मध्य रात्रि चांद की सतह पर चंद्रयान-2 की सॉफ्ट लैंडिंग होगी। पीएम मोदी ने चंद्रयान-2 की लैंडिग को लेकर कहा कि जिस घड़ी का 130 करोड़ भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो आ ही गई। अब से कुछ ही देर में चंद्रयान 2 चंद्र दक्षिण ध्रुव पर होगा. भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया एक बार फिर हमारे स्पेस वैज्ञानिकों की ताकत देखेगी।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source