चीन के वुहान शहर में कोहराम मचाने वाला कोरोना वायरस अब तक दुनिया के कई देशों तक पहुंच चुका है। भारत भी इन देशों में शामिल है। भारत में कोरोना वायरस की चपेट में 28 लोग आ चुके हैं। इस बात की इटली से दिल्ली आए 15 पर्यटकों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इससे पहले दिल्ली, जयपुर और तेलंगाना में एक-एक पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को लेकर पीएम मोदी , गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने होली मिलन नहीं बनाने का फैसला लिया है।
Union Health Minister Dr Harsh Vardhan: Till now, there have been 28 positive cases of Coronavirus in India https://t.co/kyxBangCQX
— ANI (@ANI) March 4, 2020
पीएम मोदी ने फैसला लिया है कि दुनिया भर के विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस के प्रसार से बचने के लिए सामूहिक समारोहों से बचने की सलाह दी है। इसलिए, इस साल मैंने किसी भी होली मिलन कार्यक्रम में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।
Holi is a very important festival for we Indians but in the wake of Coronavirus, i have decided not to participate in any Holi Milan celebration this year.
I also appeal everyone to avoid public gatherings and take a good care of yourself & your family.
— Amit Shah (@AmitShah) March 4, 2020
कोरोना वायरस से बचाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने भी किया होली मिलन समारोहों में नहीं शामिल होने का ऐलान। लोगों को भी भीड़भाड़ भरी जगह से बचने की सलाह दी।
इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना वायरस को लेकर कहा, “दुनिया कोविड-19 नोवल कोरोना वायरस से लड़ रही है। देश और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े दुनियाभर के लोग मिलकर इसे फैलने से रोकने के प्रयास कर रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए मैं इस साल ना ही होली मनाऊंगा और ना ही होली मिलन का आयोजन करूंगा। साफ रहें, स्वस्थ रहें।”
Prime Minister Narendra Modi: Experts across the world have advised to reduce mass gatherings to avoid the spread of COVID-19 Novel Coronavirus. Hence, this year I have decided not to participate in any Holi Milan programme. pic.twitter.com/udAjceEFGi
— ANI (@ANI) March 4, 2020
दूसरी ओर देश में कोरोनाव वायरस के बढ़ते प्रकोप पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन प्रेस कांफ्रेंस कर कई अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक देश में कोरोना वायरस के 28 केस पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इन 28 लोगों में 15 इटली के सैलानी भी हैं, जिन्हें आईटीबीपी कैंप में रखा गया है। वहीं, केरल में कोरोना वायरस के 3 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि करोना वायरस से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली के कोरोना वायरस संक्रमित मरीज 66 लोगों के संपर्क में था, आगरा में ही उसने अपने परिवार के 6 लोगों को संक्रमित कर दिया। उन्होंने कहा कि अब हम सभी देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करेंगे। बीते दिनों हम 12 देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कर रहे थे।