
नई दिल्लीः राहुल गांधी ने जब से कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, तब से किसे कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाए, इस बात पर कवायद शुरु है, हालांकि कोई बी कांग्रेसी नेता खुलकर सामने नहीं आ रहा है और न ही बोल रहा है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुलकर युवा नेता को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की वकालत की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि बुजुर्गों के कांग्रेस में नए और युवा नेताओं को रास्ता देना चाहिए ताकि वो आगे आएं और पार्टी की कमान को संभाले।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा, ”देश की बहुसंख्यक युवा आबादी के मद्देनजर कांग्रेस वर्किंग कमिटी को राहुल गांधी के विकल्प के तौर पर नई पीढ़ी के ऐसे नेता को कमान सौंपनी चाहिए, जो अपनी देशव्यापी पहचान और जमीन से जुड़ाव के जरिए लोगों को उत्साहित कर सके।
कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक जल्द
कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान इसलिए अहम है, क्योंकि अगले कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पहली बार किसी नेता ने विचार रखा है। राहुल के सार्वजनिक तौर पर इस्तीफा देने के बावजूद पार्टी नेता यही कह रहे हैं कि कांग्रेस वर्किंग कमिटी एक बार फिर राहुल से इस्तीफा वापस लेने की मांग करेगी। आपको बता दें कि इस मसले पर कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक जल्द हो सकती है। अगले अध्यक्ष के तौर पर सूत्रों के हवाले से जो नाम उभर कर सामने आए हैं, उनमें सुशील कुमार शिंदे, मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसे बुजुर्ग नेता हैं।
कैप्टन ने कहा है कि केवल एक युवा नेता ही ‘ग्रैंड ओल्ड पार्टी’ में नई जान फूंक सकता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे पार्टी के लिए झटका बताया है। कैप्टन ने कहा, ”पार्टी इससे तभी उबर सकती है जब कमान युवा की जगह एक दूसरे युवा नेता को मिले। राहुल ने पार्टी में युवा नेतृत्व को रास्ता दिखाया है जो पार्टी को ऊंचाई तक पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा, ”युवा आबादी के मामले में भारत दुनिया भर में आगे है ऐसे में युवा नेता लोगों की इच्छा और आकांक्षाओं को बेहतर समझ सकता है। पार्टी में होना वाला परिवर्तन भारत की 65% आबादी जो 35 साल से कम आयु की है को ध्यान में रख कर किया जाना चाहिए।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source