कश्मीरी लोगों को घरों में कैद कर रखने का शौक नहीं है- राज्यपाल

कश्मीरी लोगों को घरों में कैद कर रखने का शौक नहीं है- राज्यपाल

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि हमें लोगों को घरों में रखने का शौक नहीं है। हम केवल यह चाहते हैं कि कोई ऐसी घटना न हो जिससे जनधन की हानि हो।

उन्हें बचाने के लिए हमने थोड़ी पाबंदी लगाई है। जैसे-जैसे हालात सामान्य होते जाएंगे पाबंदियां हटाते जाएंगे। वह चाहते हैं कि राजी खुशी बकरीद हो जाए।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा सभी को बकरीद की मुबारकबाद है। सभी लोग शांति से त्योहार मनाएं। सभी लोग अपने राज्य के लिए दुआएं करें। भरोसा दिलाया कि लोग धूमधाम के साथ बकरीद मना पाएंगे। ईद को लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं।

शनिवार को एक चैनल पर प्रसारित बातचीत में उन्होंने कहा कि यहां लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो रही है। बैंक और एटीएम खुले हुए हैं। जितना कश्मीर आज खुला है, कल उससे ज्यादा खुलेगा। 15 अगस्त को लेकर तैयारी चल रही है।

हम बच्चों को अहसास कराएंगे कि कश्मीर तुम्हारा है। पाकिस्तान की बौखलाहट पर कहा कि हमारी तैयारी उनकी बौखलाहट से ज्यादा है। जरा सा भी उसने हिमाकत की तो भुगतना होगा।

पाकिस्तान आतंकियों को धकेलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह घुसपैठ नहीं करा पा रहा है। यदि घुसपैठ हो भी गई तो कुछ ही किलोमीटर के दायरे में उसे मार गिराया जा रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि यहां तो इतने गैरजिम्मेदार नेता हैं कि उन्होंने कह दिया था जो अनुच्छेद 370 को छुएगा उसका हाथ ही नहीं बल्कि पूरा शरीर जल जाएगा।

पिछले 70 सालों में यहां के नेताओं ने लोगों को धोखा दिया है, झूठ बोला है और उनको भड़काते रहे हैं। कभी उन्हें यह नहीं बताया कि यह चीज तुम्हारे हक में है, लेकिन वह उन बातों में नहीं जाना चाहते। फंसे लोगों के लिए लंगर लगाए गए हैं। ईद के लिए हमने ढाई लाख जानवरों की मंडी लगवाई है जिसमें लोग खरीदारी कर रहे हैं। दो महीने का राशन स्टॉक में है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading