नई दिल्ली: झारखण्ड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है,तमाम राजनीतिक पार्टियाँ अपनी किस्मत आजमाने के लिये मैदान में डटी हुई हैं,ऐसे में इस बार एंट्री मारने वाले असदउद्दीन ओवैसी ने माहौल को और मजेदार बना दिया है।
असदउद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन इस चुनाव में निर्णायक भूमिका में रहना चाहती है,मिली जानकारी के अनुसार ओवैसी कुल 35 सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे।
बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के कोल्हान की 4 सीटों पर एआईएमआईएम अपने प्रत्याशी उतारने की न सिर्फ घोषणा की है, बल्कि सभी चारों सीटों पर जीत का दावा भी किया है। एआईएमआईएम के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने कहा कि पार्टी लगातार राज्य में संगठन को मजबूत करने में जुटी है।

उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में कुल 35 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में खुद असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी चुनावी दौरा करेंगे। चंदन सिंह ने बताया कि कोल्हान के 4 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।

पार्टी ने आधिकारिक घोषणा भले न की हो लेकिन यह तय माना जा रहा है कि जमशेदपुर पश्चिम से आफताब अहमद सिद्दिकी को उतारा जाएगा। वह हाल ही में भाजपा से एआईएमआईएम में शामिल हुए हैं।
हाल ही में संपन्न हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में ओवैसी की पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। इसके अलावा बिहार में हुए उपचुनाव में भी AIMIM ने किशनगंज सीट पर जीत दर्ज की है. इससे उत्साहित ओवैसी की पार्टी ने झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source