ओड़िशा से राज्यसभा सीटें जीत सकती है बीजेपी!

ओड़िशा से राज्यसभा सीटें जीत सकती है बीजेपी!

भाजपा ने ओडिशा में राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व नौकरशाह अश्विनी वैष्णव को शुक्रवार को अपना उम्मीदवार बनाया। राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा भी की है जिससे उनकी जीत लगभग निश्चित हो गई है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, भाजपा ने कहा, ‘‘पार्टी ने फैसला किया है कि अश्विनी वैष्णव ओडिशा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार होंगे।’’

इसके कुछ मिनटों बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे बात की थी और उनकी पार्टी वैष्णव का समर्थन करेगी।

ओडिशा की 146 सदस्यीय विधानसभा में 112 सदस्यों के साथ बीजद सभी तीनों सीटों पर उपचुनाव जीतने की स्थिति में है। भाजपा की 23 सीटें है।

बता दें कि अश्विनी वैष्णव पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहार वाजपेयी के निजी सचिव रह चुके हैं। राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए 5 जुलाई को मतदान होना है।

इससे पहले नवीन पटनायक ने मोदी सरकार के एक राष्ट्र, एक चुनाव के फैसले का भी समर्थन किया था। इससे पहले राज्य में उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला।

वहीं बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव के लिए डॉ. अमर पटनायक और डॉ. शस्मित पात्रा को बीजद उम्मीदवार घोषित किया है।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading