आर्थिक मंदी से देश की जनता चिंतित लेकिन मोदी सरकार खामोश: प्रियंका

आर्थिक मंदी से देश की जनता चिंतित लेकिन मोदी सरकार खामोश: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आर्थिक मंदी को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि आर्थिक मंदी की खबरों से देश की जनता चिंतित है लेकिन मोदी सरकार इस बारे में हैरान करने वाली चुप्पी साधे हुए है।

श्रीमती गांधी ने कहा कि मंदी की खबरें हर दिन आ रही हैं लेकिन सरकार इसका ठोस समाधान निकालने और देश की जनता को भरोसा दिलाने की बजाय बहानेबाजी कर रही है और इस संबंघ में अपनी कमजोरियों को छिपाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस महासचवि ने गुरुवार को यहां ट्वीट कर कहा, “काउंटडाउन : हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भारतीय जनता पार्टी सरकार की इस पर खामोशी, दोनों बहुत खतरनाक है। इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल।

सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा।मंदी को लेकर कांग्रेस सरकार पर लगातार हमला कर रही है और उसके नेता एक के बाद एक इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने में लगे हैं। हाल ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने कहा था कि देश बड़ी मंदी की तरफ बढ रहा है और सरकार दलगत राजनीति से उठकर सबके साथ विचार कर इसका हल निकालना चाहिए।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں