
हैदराबाद: हैदराबाद-बीजापूर हाईवे पर रंगम पल्ली गेट के क़रीब एक महिला की जली हुई लाश पाई गई। स्थानीय लोगो ने इस लाश को देख पर पुलिस को इस बात की खबर दी जिसके बाद पुलिस की क्लोज़ टीमें वहां पहुँचीं और इस इलाके का मुआइना किया। समझा जाता है कि इस महिला का क़तल करने के बाद नामालूम लोगो ने इस की लाश को यहां लाकर जला दिया। इस महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने इस सिलसिले में एक मामला दर्ज करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source