अयोध्या में बनी इमारत कभी भी जायज मस्जिद नहीं थी- वसीम रिज़वी

अयोध्या में बनी इमारत कभी भी जायज मस्जिद नहीं थी- वसीम रिज़वी

शिया वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा कि बाबरी मस्जिद के पक्षकारों को पाकिस्‍तान के आतंकी संगठनों से फंडिंग होती है। साथ ही इसके आगे उन्‍होंने कहा कि इसी फंडिंग से अयोध्‍या केस में मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन को पैसे दिए जा रहे हैं. इसलिए वो कोर्ट में वही बोलेंगे जो कि उनसे कहा जाएगा।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, वसीम रिजवी द्वारा इस केस में आगे कहा गया है कि भगवान श्री राम के अस्तित्व पर आज वही लोग सवाल खड़े रहे हैं, जिनके खुद के पूर्वज कभी राक्षस थे।

आगे उन्‍होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा है कि जिन राक्षसों का वध भगवन श्रीराम द्वारा किया गया था, उनकी ही औलादें आज भगवान श्रीराम को नकार रही हैं।

रिजवी यहीं नहीं रुके। उन्होंने तीखे स्वरों में कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बनी इमारत कभी भी एक जायज मस्जिद नहीं थी, वो इमारत मुगलों का एक गुनाह थी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading