अयोध्या: पांच कोसी परिधि के भीतर ही 34 प्रमुख मस्जिदें हैं!

अयोध्या: पांच कोसी परिधि के भीतर ही 34 प्रमुख मस्जिदें हैं!

गंगा जमुनी तहजीब की प्रमाणिकता देने वाला शहर अयोध्या वास्तव में अद्वितीय है।अयोध्या में धार्मिक नगरी की पांच कोसी परिधि के भीतर ही 34 प्रमुख मस्जिदें हैं।

इन मस्जिदों में बाकायदा नमाज पढ़ी जाती है। आज तक इन मस्जिदों में सांप्रदायिक हिंसा जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है। विश्व पटल पर अयोध्या भले ही जाति-धर्म के नाम पर काफी बदनाम किया गया हो, कितना अयोध्या की असल स्थिति कुछ और ही है।

गौरतलब है कि धार्मिक नगरी अयोध्या में सैकड़ों ऐसे मंदिर है जिसे देखने के लिए लोग देश विदेश से आते हैं। इन मंदिरों में पूजा अर्चना करते हैं और अपने इष्ट देव को याद करते हैं।

लेकिन इसके अलावा यहां की एक दूसरी हकीकत भी है कि इस क्षेत्र में मस्जिदों की संख्या भी कम नहीं। पूरे इलाके में सैकड़ों ऐसी मस्जिदें हैं जहां लोग अमन चैन के साथ नमाज पढ़ रहे हैं। अयोध्या की पांच कोसी धार्मिक परिधि के अंदर तकरीबन 35 प्रमुख मस्जिदें हैं।

कजियाना टोला क्षेत्र में स्थित मस्जिद के मौलवी शाहिद खान के मुताबिक इस पांच कोसी परिक्रमा मार्ग के बीच तकरीबन 34 से मस्जिद है।जहां पर सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम नमाज पढ़ते हैं।

जिन्हें आज तक प्रशासनिक तौर पर या फिर हिंदुओं से कभी कोई दिक्कत नहीं आई। यहां हिंदू अपने मंदिरों में पूजा करते हैं, तो वही मुसलमान मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं।

मौलाना अच्छन खां ने बताया कि अयोध्या में कई ऐसे स्थान हैं जहां पर मस्जिद और मंदिर बिल्कुल पास-पास है। दोनों में दोनों धर्मों के लोग पूजा-पाठ व जियारत करते हैं।

आज तक उनमें किसी प्रकार की कभी कोई असुविधा नहीं आई। ना ही किसी प्रकार की हिंसा हुई। पूरे पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र में तकरीबन 3 दर्जन से अधिक मस्जिदें हैं जहां नमाज पढ़ी जाती है।

अयोध्या की धार्मिक पंचकोसी परिधि में मुस्लिम मस्जिदों की बात करें, तो इसमें कजियाना टोला, टेढ़ी बाजार, टीन वाली मस्जिद, बद्र मस्जिद, कोठिया मस्जिद समेत कई ऐसी मस्जिदें हैं जो बिल्कुल हिंदू धार्मिक स्थल से करीब है।

साभार- एशियानेट न्यूज़ हिन्दी

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading