योगी सरकार ने अयोध्या में सुरक्षा को लेकर कही बड़ी बात!

योगी सरकार ने अयोध्या में सुरक्षा को लेकर कही बड़ी बात!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या प्रकरण में नौ नवम्बर को दिए गए फैसले को देखते हुए आगामी 15 दिसम्बर तक समुचित एवं सुदृढ़ सुरक्षा प्रबन्ध किए जाने के निर्देश दिए हैं।

न्यूज़ स्टेट पर छपी खबर के अनुसार, योगी ने न्यायालय के निर्णय के बाद से अब तक प्रदेश में सौहार्द और शान्ति के माहौल की नई मिसाल कायम होने पर शनिवार को अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह माहौल और सतर्कता भविष्य में भी सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने पैदल गश्त, यूपी-112 गश्त,शांति समितियों, धर्मगुरुओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरन्तर सम्पर्क और संवाद रखे जाने पर जोर देते हुए सुरक्षा के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरते जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर प्रदेश में कानून व्यवस्था और अन्य विभिन्न विषयों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद और मण्डल स्तरीय अधिकारियों सहित विभिन्न जोन व रेंज के पुलिस अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading