अब आपकी उंगली और चेहरे से खुलेगा WhatsApp, आया ज़बरदस्त फीचर

WhatsApp अपनी सर्विसेज को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर ऐड कर रहा है. हाल ही में सिंगल स्टिकर डाउनलोड अपडेट के बाद अब कंपनी ने नया फीचर पेश किया है. WhatsApp ने ऐप में लेटेस्ट ऑथेंटिकेशन फीचर(unlock) रोलआउट कर दिया है, जिससे आपकी चैट और सिक्योर हो जाएगी.इस नए फीचर का फायदा यह होगा कि WhatsApp आपका चेहरा देखकर या फिंगरप्रिंट से ही ओपेन हो जाएगा. WABetaInfo की ट्वीट के मुताबिक कंपनी ने इस अपडेट को Beta 2.19.20.19 के लिए उपलब्ध कराया है.बता दें कि फिलहाल ये नया अनलॉक फीचर सिर्फ iOS के लिए शुरू हुआ है, जिससे iPhone यूज़र्स के वॉट्सऐप में Fingerprint lock ऐड हो जाएगा. यानी आईफोन यूज़र्स अपने WhatsApp को उंगली के निशान से खोल सकेंगे.

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading