
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थक और विरोधी गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव पैदा हो गया है। इस बीच यहां गोली चलने की बात भी कही जा रही है।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए फ्लैग मार्च किया।
लोगों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा श्मशान की तरफ से पथराव किया गया है। इस बीच दिल्ली मेट्रो ने मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार को बंद करने की घोषणा की है।
सीएए के समर्थक और विरोधी गुटों के बीच झड़प रविवार को भी पत्थरबाजी हुई थी। सीएए समर्थक समूहों ने मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन और मौजपुर चौक पर रैली की थी, जबकि सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने कबीर नगर और जाफराबाद क्षेत्र में अपना विरोध जताया था।
Do Watch from 30 seconds: This is #Maujpur, where pro #CAA protestor have occupied the road.. At around 11:03pm, a tractor full of stones and brick was unloaded here. The slogans and shouting in the background will give you an even more scary picture of what is happening… pic.twitter.com/bSAEqETEyl
— Muhammad Wajihulla (@wajihulla) February 23, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
पूर्वी रेंज के दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने मीडियाकर्मियों से कहा कि आसपास के क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस स्थिति की निगरानी कर रही है।
ALERT – Right wing goons are literally bringing in stones in truck to throw at protestors at Maujpur metro. #Maujpur #ArrestKapilMishra pic.twitter.com/gIxuF3l8yO
— Surbhi Sondhi(Piku)
(@RisingSurbhi) February 23, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
हिंसा के दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इस बीच यह अफवाहें भी चली कि भाजपा नेता कपिल मिश्रा और उनके समर्थक पथराव कर रहे हैं और कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है।
We are appalled by the violence being spread by right-wing forces in #Maujpur, New Delhi. Hindutva forces are burning vehicles, destroying property, pelting stones and attacking unarmed civilians in full view of the @DelhiPolice. We demand swift action!#rightwingterror pic.twitter.com/SmDKImnqGr
— Shaheen Bagh Official (@Shaheenbaghoff1) February 23, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
लोगों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि जब झड़पें हुईं तो पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे और हिंसा को खत्म कराने के प्रयास नहीं किए गए।
#SOS #Jaffrabad #Maujpur #Delhi
Undeclared emergency in MAUJPUR right now.
Right goons under protection of DP & @KapilMishra_IND arson vehicles, beaten Muslims & pelting stones on their house.@rashtrapatibhvn @PMOIndia @HMOIndia @PMOIndia @ArvindKejriwal @UN help needed pic.twitter.com/RMSUctMvxA
— Shaheen Bagh Official (@ShaheenBagh_) February 23, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
खबरों के मुताबिक हालात बिगड़ते देख सीआरपीएफ की टीम को आसपास के इलाकों में तैनात किया गया है। शनिवार रात से ही दिल्ली के पूर्वी हिस्से में तनाव बना हुआ है, जिसके बाद जाफराबाद में एक सड़क की नाकेबंदी भी की गई है।
This post appeared first on The Siasat.com
(@RisingSurbhi)