राष्ट्रवाद और भारत माता की जय को लेकर मनमोहन सिंह ने दिया बड़ा बयान!

राष्ट्रवाद और भारत माता की जय को लेकर मनमोहन सिंह ने दिया बड़ा बयान!

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर लिखी गई किताब की लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि देश में राष्ट्रवाद और ‘भारत माता की जय’ के नारे का दुरुपयोग हो रहा है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, ‘भारत माता की जय’ नारे का इस्तेमाल करके देश के बारे में भावनात्मक और उग्रवाद का विचार पैदा किया जा रहा है। यदि इसी तरह से चलता रहा तो देश के नागरिक अलग-अलग हो जाएंगे।

 

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने यह भी कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को जिस ढंग से पेश किया जा रहा है। उसे एक दिन इतिहास जरूर नकार देगा।

 

इतिहास में गलत और फेक चीजों को नकारने और उन्हें सही परिपेक्ष्य में रखने की क्षमता है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरा भरोसा है एक दिन नेहरू जी को लेकर प्रचारित सभी चीजों को सही परिपेक्ष्य में देखा जाएगा।

 

नेहरू जी ने अस्थिरता के दौर में देश का नेतृत्व किया था। उन्हीं के ही नेतृत्व में देश ने सामाजिक और राजनीतिक मतभिन्नता को अपना कर लोकतंत्र का रास्ता अपनाया। अपने युग के महान दृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल पंडित जवाहर लाल नेहरू को भारतीय धरोहर पर गर्व था।

 

उसी विरासत से सूत्र लेकर उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि दुनिया में जीवंत लोकतंत्र के रूप में देश को विश्व की एक प्रमुख शक्ति के रूप में देखा जाता है तो इसके लिए नेहरू जी को मुख्य वास्तुकार के रूप में देखा जाना चाहिए।

 

पंडित नेहरू जी ने आधुनिक भारत के अनेक यूनिवर्सिटियों, और सांस्कृतिक संस्थानों की नींव रखी।

 

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading