VIDEO: डूबते कार से बच्चे को बचाने के लिए ऊपर की तरफ़ फेंका और फिर..?

VIDEO: डूबते कार से बच्चे को बचाने के लिए ऊपर की तरफ़ फेंका और फिर..?

कहते हैं हादसा कभी भी हो सकता है, ऐसा कुछ मध्‍यप्रदेश के निवाड़ी जिले में देखने को मिला। इस हादसे का वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। एक हादसे में एक ऑटो और एक कार की टक्‍कर एक ऐसे पुल पर होती है जिसमें रेलिंग नहीं लगी है।

बैलेंस बिगड़ने से गिरा कार
जागरण डॉट कॉम के अनुसार, टक्‍कर के बाद कार का संतुलन बिगड़ जाता है और फिर कार पानी में गिर जाती है। इधर हादसे के बाद ऑटो चालक ने ऑटो को रोका फिर कुछ की पल बाद वह ऑटो वहां से भगा ले जाता है।

लोग हो गये जमा
पल-पल पानी में कार डूबती चली जाती है वहीं कार में बैठे सवार अपनी जान बचाने की जद्दोजहद करते नजर आते हैं। इसी बीच वहां पुल पर लोगों को जमावड़ा लग जाता है। हर कोई मदद के लिए वहां चिल्‍ला रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह सिहर उठेगी।

डूबते कार के बोनट पर खड़े होकर बच्चे को बचाने की कोशिश
इधर पानी में डूब रही कार से एक शख्‍स बच्‍चे को लेकर किसी तरह कार की बोनट पर खड़ा हो जाता है। उसे बचाने के लिए कोई रास्‍ता नहीं सूझता देख वह बच्‍चे को पुल की तरफ से मदद के लिए चिल्‍ला रहे लोगों की तरफ जोर से फेंक देता है। बच्‍चा पुल तक तो नहीं पहुंच पाता है मगर वह पुल की दीवार से टकरा कर पानी में गिर जाता है।

बच्चे को फेंकने के दौरान फिर पानी में गिरा
बच्‍चे के दीवार से टकरा कर पानी में गिरते ही लोग और चिल्‍लाने लगते हैं। बच्‍चे के पानी में गिरते हुए देख कर एक शख्‍स पानी में कूद जाता है। वह किसी तरह बच्‍चे को पानी से निकाल कर उसे एक कपड़े में लपेट कर उपर मौजूद लोगों के द्वारा बचा लेता है।

कार में सवार सभी व्यक्तियों को बचाया गया
सभी कार सवारों को बचा लिया गया है और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस मौत के वीडियो को देख कर आप दो पल सहम भी सकते हैं। इस वीडियो किस जगह की है यह अभी पता नहीं है मगर यह दो मिनट के वीडियो को देखकर कर यही लगता है कि जब मौत सामने हो और इंसान बेबस हो तो किस तरह लाचार नजर आता है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں