Video: ईमाम उल हक ने शतक जड़ने के बाद अपने नाम किया गंदा रिकॉर्ड,देखिए !!

नई दिल्ली: विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने का सपना पाकिस्तान टीम का सपना ही रह गया क्योंकि बंगलादेश के खिलाफ मैच में टीम ने कोई करिश्माई खेल नही दिखाया था,इस कारण से विश्वनकप से बाहर होगई है।

बंगलादेश के खिलाफ पाकिस्तान ने 315 रन बनाये थे विश्व कप में बने रहने के लिये बंगलादेश को 300 से अधिक रनों से हराना था जो नामुमकिन साबित हुआ है,बंगलादेश की तरफ से 7 रन बनाते ही पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फिर गया ।

बाबर आजम (96 रन) बेशक शतक से चूक गए, लेकिन इमाम ने इस विश्व कप में अपना पहला शतक जरूर पूरा किया। मगर शतक के बाद वो जिस तरह से आउट हुए वो काफी निराशाजनक रहा। इमाम शतक लगाने के बाद हिट-विकेट हो गए और वो विश्व कप इतिहास में शतक जमाकर हिट-विकेट होने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए।

उनसे पहले न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल भी इस तरह आउट हो चुके हैं। इमाम ने 100 गेंदों में 100 रन बनाए और उन्हें इस बात का मलाल होगा कि उन्हें किसी गेंदबाज ने आउट नहीं किया बल्कि वो खुद अपनी गलती से आउट हो गए।

दरअसल, हुआ ये कि पाकिस्तानी पारी का 42वां ओवर मुस्तफिजुर रहमान कर रहे थे और सामने बल्लेबाजी कर रहे थे शतकवीर इमाम। इस ओवर की पांचवीं गेंद को इमाम ने स्कवेर लेग पर खेलने की कोशिश की, लेकिन इस कोशिश में उनका पैर स्टंप से जा टकराया और उन्हें दुर्भाग्यपूर्ण ढ़ंग से आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा।

इस तरह से आउट होकर जाना किसी भी बल्लेबाज के लिए निराशाजनक रहता है और ये निराशा इमाम के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। हिट-विकेट होकर इमाम ने उन खिलाड़ियों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली, जो वनडे क्रिकेट में शतक बनाकर इस तरीके से आउट हुए हैं। आइए जानते हैं कि इमाम के अलावा वो कौन से खिलाड़ी हैं, जो वनडे क्रिकेट में अधिकतम व्यक्तिगत स्कोर बनाकर हिट-विकेट आउट हुए हैं।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading