CAA-NRC: नमाज़ पढ़ने के लिए चर्च ने खोला दरवाजा,पेश करी सौहार्द की मिसाल,देखिए

नई दिल्ली: केरल राज्य के एर्नाकुलम जनपद के कोठमंगलम में धार्मिक सौहार्द की अनोखी मिसाल देखने को मिली है जहां एक चर्च ने चर्च पर नमाज पढ़ रहे मुसलमानों के लिये अपने दरवाजे खोल दिये और मुसलमानों को अंदर नमाज पढ़ने को कहा।

ऑल इंडिया प्रोफेशनल काँग्रेस द्वारा नागरिकता कानून पर रैली निकाली जारही थी,इस रैली में मौजूद सैकड़ों मुस्लिमों को जब मग़रिब (शाम की नमाज़) पढ़ने के लिए जगह नहीं मिली तो कोठमंगलम के ‘सेंट थॉमस चर्च’ ने इन नमाज़ियों का दिल खोलकर स्वागत किया।

चर्च की इस नेक दिली के चलते सैकड़ों लोग एक साथ नमाज़ पढ़ पाए। मुवत्तुपुझाह से कोठमंगलम तक निकाली गयी इस रैली में कांग्रेस समेत सीपीआईएम व आईयूएमएल के कई नेता भी मौजूद रहे।

जब ये रैली कोठमंगलम पहुंची तो शाम की नमाज़ का वक़्त हो रहा था. ऐसे में सड़क पर ही नमाज़ पढ़ने को मजबूर कार्यकर्ताओं को चर्च ने अपने यहां नमाज़ पढ़ने की सहूलियत दी।

इस दौरान सबसे ख़ास बात ये रही कि चर्च के पादरी ने ख़ुद आईयूएमएल नेता सैय्यद मुनव्वर अली को वज़ू (नमाज़ से पहले हाथ-पैर धोने की रस्म) के लिए पानी की पेशकश की।

आईयूएमएल नेता सैय्यद मुनव्वर अली ने अपने फ़ेसबुक पर इसका ज़िक्र करते हुए लिखा चर्च के पादरी द्वारा हम लोगों का इस तरह से स्वागत करना वहां आए ईसाई भक्तों को भी बेहद अच्छा लगा।

आईयूएमएल नेता सैय्यद मुनव्वर अली ने अपने फ़ेसबुक पर इसका ज़िक्र करते हुए लिखा चर्च के पादरी द्वारा हम लोगों का इस तरह से स्वागत करना वहां आए ईसाई भक्तों को भी बेहद अच्छा लगा।

इस दौरान मुनव्वर अली ने चर्च में एक साथ नमाज़ पढ़ रहे लोगों का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-

हमारे देश के लाखों लोग इसी तस्वीर को तो देखना चाहते हैं। दोस्तों इस देश को नष्ट होने से बचाना है तो प्यार को अपना हथियार और अपनी एकजुटता को अपनी ढाल बनाएं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading